अलीगढ़ में रिटायर्ड फौजी ने पिता को मारी गोली, मौत


अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र के गांव ल्हौसरा में एक रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी बंदूक से अपने पिता को गोली मार दी। गोली बुजुर्ग के सीने मेंजा लगी और वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। वहीं गोली चलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

 घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची लोधा पुलिस ने तत्काल घायल बुजुर्ग को इलाके के लिए जिला अस्पतालत में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। वहीं पिता को गोली मारने के बाद रिटायर्ड फौजी मौके से फरार हो गया और और पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

पत्नी से हो गया था फौजी का झगड़ा

लोधा के गांव ल्हौसरा निवासी रिटायर्ड फौजी किशनलाल गांव में रहकर खेती बाडी करता था। शनिवार को उसका अपनी पत्नी प्रीति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि वह अपनी पत्नी से मारपीट कर रहा था, जिसके बाद उसकी पत्नी भागकर अपने देवर के घर चली गई थी।

 जिसके बाद रिटायर्ड फौजी भी पीछे से अपने भाई के घर पहुंच गया और यहां भी अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा। इस पर फौजी के भाई और पिता उसे समझाने की कोशिश कर रहे थे और रोक रहे थे। इसी खींचतान में फौजी के सिर में किसी चीज से चोट लग गई। जिसके कारण उसका गुस्सा और ज्यादा भड़क

 गया।

घर से बंदूक लाकर चला दी गोली

परिवार के लोगों ने बताया कि जब आरोपी फौजी के सिर में चोट लगी तो उसका गुस्सा काफी ज्यादा बढ़ गया था और वह भागकर अपने घर पहुंचा। यहां वह अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर बाहर आया और सभी को जान से मारने की बात कह रहा था। तभी उसके पिता घर के बाहर झांक रहे थे।

 रिटायर्ड फौजी के बुजुर्ग पिता बनी सिंह (70) गेट के पीछे खड़े होकर यह देख रहे थे कि उनका बेटा घर लौटा या नहीं। इसी दौरान आरोपी ने गोली चला दी जो सीधे आकर बनी सिंह के लगी और वह घायल होकर गिर गए। गोली लगने के कारण वह काफी गंभीर घायल हो गए और अस्पताल पहुंचने के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

परिवार को धमकाकर हुआ फरार

पिता को गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भागने लगा। जब परिवार के लोगों ने फौजी को रोकने की कोशिश की तो उसने अन्य लोगों को भी धमकी दी कि अगर कोई उसके पास गया तो उसे भी गोली मार देगा। इसके बाद आरोपी बंदूक लहराता हुआ मौके से फरार हो गया।

 बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार में हाहाकार मच गया है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस आरोपी फौजी की तलाश में नाकाबंदी करके आसपास के क्षेत्र में लगातार दबिश दे रही है। जिससे कि आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके।

 सीओ गभाना रंजन शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। परिवार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال