अलीगढ़ के हरदुआगंज में बदमाशों ने चला दी पुलिस पर गोली, फिर.....



अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस लूट के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी और आरोपी बरौठा नहर के पास पुलिस को नजर आ गए। इससे पहले कि पुलिस उनहें रोकती, आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

 फायरिंग शुरू होने पर पुलिस टीम ने पहले खुद को सुरक्षित किया और फिर आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग शुरू की। जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी है और वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। जिसके बाद दूसरे आरोपी ने भी पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। इलाज के बाद दोनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा जाएगा।

 महिला से तमंचे के बल पर की थी लूट

दोनों आरोपियों ने बीती 8 सितंबर को हरदुआगंज में ही दिन दहाड़े एक महिला के साथ लूट की थी। आरोपियों ने तमंचे के बल पर महिला से मंगलसूत्र छीना और उसे धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे। जिसके बाद पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया था और पुलिस मामले की जांच में जुट गईं थी।

सीसीटीवी में भी कैद हुए थे आरोपी

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी रविवार को इलाके में ही बकरी चोरी कर रहे थे। बकरी चोरी करने के दौरान दोनों इलाके के ही एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे, जिसके बाद दोनों पुलिस की नजर में आ गए थे। पुलिस इनकी तलाश कर रही थी और रात में पुलिस को मुखबिर ने दोनों की सूचना दी थी। लेकिन आरोपियों ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी।

 हरदुआगंज के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी हरदुआगंज थाना क्षेत्र 'के रहने वाले हैं और पेशेवर अपराधी हैं। पुलिस ने संजय पुत्र लखमी, निवासी मुहल्ला अहीरपाड़ा और मोनू उर्फ अंग्रेज पुत्र देवेंद्र शर्मा निवासी काली माता मंदिर के पास को गिरफ्तार किया है। रात में पुलिस को दोनों आरोपियों की सूचना मिली थी।

 मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस इन्हें गिरफ्तार करने के लिए रवाना हो गई थी। लगभग एक बजे के आसपास आरोपी पुलिस को बरौठा नहर के पास नजर आए। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन आरोपियों ने तमंचे से पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें टीम के सदस्य बाल-बाल बचे और फिर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें मोनू के फर में गोली लगी है और वह घायल है।

 गैंगस्टर एक्ट में जेल जा चुका है एक आरोपी

सीओ सर्जना सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों ने 8 तारीख को एक महिला के साथ मंगलसूत्र की लूट की थी। वहीं दो दिन पहले बकरी चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। पुलिस इन्हें गिरफ्तार करने गई थी, लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर फायरंग कर दी। आत्मरक्षा में की गई जबावी कार्रवाई में एक आरोपी के गोली लगी है। उन्होंने बताया कि आरोपी मोनू उर्फ अंग्रेज इलाके का गैंगस्टर है और पहले भी जेल जा चुका है। उपचार के बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال