योगी के आवास के बाहर महिला ने खुद में लगाई आग. जनता दरबार में आई थी, बाहर निकलते ही पेट्रोल छिड़का, हालत गंभीर

लास्ट अपडेट

लखनऊ में सीएम योगी के आवास के बाहर एक महिला ने आत्मदाह की कोशिश की। महिला सीएम योगी के जनता दरबार में आई थी। बाहर आकर उसने अपने गोद लिए बच्चे को सड़क किनारे रख दिया। फिर बैग से पेट्रोल की बोतल निकाली। खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

 आसपास के पुलिसकर्मी जब तक कुछ समझ पाते तब तक महिला बुरी तरह जलने लगी। पुलिसकर्मी महिला को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन आग इतनी तेज थी कि हिम्मत नहीं कर पाए। बमुश्किल पुलिसकर्मियों ने म्हिेला पर कंबल डालकर आग बुझाई।

 तब तक महिला 70 से 80% जल चुकी थी। महिला की आग बुझी तो वह रो-रोकर चिल्लाने लगी। खुद को बचाने की गुहार लगाने लगी। वह बार-बार अपने बच्चे की तरफ देख रही थी। पुलिस तुरंत महिला को सिविल अस्पताल ले गई। उसकी हालत नाजुक है। महिला का नाम अंजली जाटव पत्नी देशराज है। उसकी उम्र 30 साल है। उन्नाव से जनता दरबार में आई थी।

दो दिन पहले भी सीएम दरबार आई थी महिला 

महिला का नाम अंजली जाटव पत्नी देशराज है। वह उन्नाव से जनता दरबार में आई थी। DCP मध्य रवीना त्यागी ने बताया-महिला ने आत्मदाह करने की कोशिश की है। उसे भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की वजह से उसने यह कदम उठाया है। महिला 70 फीसदी जल चुकी है। मामले की जांच की जा रही है।

 शुरुआती जांच में पता चला कि महिला उन्नाव के पुरवा थाना के गांव छत्ताखेड़ा की रहने वाली है। महिला दो दिन पहले भी जनता दरबार आई थी। उसमें उसे कारवाई का आश्वासन दिया गया था। डीसीपी रवीना त्यागी ने बताया कि महिला पारिवारिक विवाद में लखनऊ में शिकायत दर्ज कराने आई थी। महिला की तरफ से पुरवा थाने में एक मुकदमा भी दर्ज है। उसकी जांच की जा रही है।

                 Trending video 

 

शिकायत में उन्नाव थाने के दरोगा पर गंभीर आरोप
महिला के पास से लाल रंग का एक बैंग मिला है। उसके बाहर सीएम योगी के नाम लिखी हुई एक एप्लीकेशन मिली। इसमें लिखा है- ससुरालवालों ने उससे जो पैसा और मंगलसूत्र लूटा है पुलिस उसको वापस नहीं दिला रही है। पुरवा थाने का दरोगा रिश्वतखोरी से खुश हैं। उपमुख्यमंत्री ने भी मेरे पति को तलाश करने की बात कही लेकिन पुलिस ने झूठ बोल दिया कि देशराज नहीं मिला, जबकि दरोगा राजेश यादव ने उसे अपने आवास पर छिपाकर रखा है।
 महिला का दावा है कि उसने खुद पति को दरोगा के आवास पर देखा है।
शासन के आदेश पर पुलिस मुझे लेने के लिए लखनऊ आई और रास्ते भर मुझे धमकाया गया कि समझौता कर लो नहीं तो तुम्हें भी किसी फर्जी मामले में फंसाकर जेल भेज दें। पुलिस ने चेतावनी दी कि मुख्यमंत्री के यहां गई तो जान से मरवा देंगे महिला ने पति, देवर, भांजे और परिवार की महिलाओं पर प्रताड़ित करने, मंगलसूत्र और 4000 रुपए नगदी लूटने का आरोप लगाया है। महिला ने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि स्थानीय दरोगा परिवार वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं।
और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال