अलीगढ़ : दो लड़कियां रहना चाहती थी एक - दूसरे के साथ, घर वाले आए बीच तो उठाया ये कदम जानिए..

ब्यूरो डेस्क अलीगढ़

अलीगढ के दाउद खां रेलवे 

स्टेशन के पास दो सहेलियों ने राजधानी एक्सप्रेस से कट कर जान दे दी। दोनों के शव कई टुकडों में रेलवेट्रैक पर बिखर गए। जान देने वाली खुशबू LLB और तनुB.Sc रही थी। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर रेलवे ट्रैक पर खड़ी रहीं। ड्राइवर हॉर्न बजाता रहा, लेकिन वे ट्रैक से नहीं हटीं

 सहेलियों ने जान क्यों दी? 7 घंटे बाद तीसरी फ्रेंड ने सच बताया

 गांव हाजीपुर के सामने दो सहेलियों ने जान क्यों दी? इस सवाल का जवाब 7 घंटे बाद मिला। बुधवार शाम करीब 6 बजे दोनों ट्रेन से कटीं। करीब 6.30 बजे पुलिस और GRP मौके पर पहुंची। शव क्षत-विक्षत थे, तो पहचान कराने में करीब 9 बज गए।

 घटना के करीब साढे तीन घंटे बाद रात 9.30 बजे लड़कियों के घर वाले पहुंचे। घर वालों ने उनकी तीसरी सहेली का नाम बताया। रात 12 बजे के बाद पुलिस तीसरी सहेली तक पहुंची। उसने रात '1 बजे तक दोनों लड़कियों के रिश्ते के बारे में पुलिस को बताया। मामला थाना महुआखेड़ा का है।

पढ़िए तीसरी सहेली ने पुलिस को जो कुछ बताया..

तनु लड़की, तो खुशबू लड़कों जैसी ड्रेस में रहती कोछोड़ की 20 साल की तनु लड़की की ड्रेस पहनती और मेकअप भी लड़कियों की तरह ही करती। गांधीपार्क के नगला माली में रहने वाली 22 साल की खुशबू लड़कों जैसी ड्रेस पहनती। वैसे ही छोटे बाल रखती थी। दोनों काफी समय से समलैंगिक रिश्ते में थीं और साथ जीवन बिताना चाहती थीं।

परिवार को दोनों के रिश्ते मंजूर नहीं थे दोनों के परिवार को भी इस रिश्ते के बारे में पता चल गया था। परिवार वाले दोनों को एक-दूसरे से दूर रहने की नसीहतें देने लगे। परिवार की बंदिश में दोनों रहना नहीं चाहती थीं। दोनों शादी कर साथ जीना-मरना चाहती थीं। दोनों ने साथ भागने की भी प्लानिंग की लेकिन गुजारा करने के लिए पैसे की व्यवस्था नहीं थी। इन सब से परेशान होकर दोनों ने जान दे दी।

पढ़िए परिवार वालों ने पुलिस को जो बताया..

बर्थडे में जाने की बात कहकर लक्ष्मी खुशबू को ले गई घटना के करीब साढ़े तीन घंटे बाद दोनों के परिवार वाले सामने आए। खुशबू के पिता ज्ञानबाबू ने बताया- कैसे और क्यों ऐसा कदम बेटी ने उठाया? ये हमें मालूम नहीं है। सुबह 11 बजे बेटी खाना खाकर आराम करने जा रही थी। तभी उसकी सहेली लक्ष्मी आई। वह बर्थडे पार्टी की बात कहकर खुशबू को अपने साथ ले गई। खुशबू ही घर में कमाती थी, वह LLB कर रही थी। देर शाम तक जब बेटी वापस नहीं आई तो हम लोगों ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने बताया कि अभी दो लड़कियांट्रेन से कटी हैं। उनके पहनावे वगैरह पुलिस ने बताए। फिर हमें लग गया कि ये हमारी ही बेटी है।

तनु फीस के पैसे लेकर घर से निकली थी B.Sc फाइनल की छात्रा तनु के चचेरे भाई भीकम सिंह ने बताया- घटना के बारे में पता नहीं है। सुबह करीब 10 बजे घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी। फीस जमा करने के लिए रुपए भी लेकर गई थी। वह शाम तक नहीं आई तो फोन भी किया गया। उसने खुद को अपनी सहेली ख़ुशबू के घर होना बताया। फिर रात को हम अपनी बहन को ढूंढ रहे थे। तभी पता चला कि स्टेशन के पास दो लड़कियां कट गईं। देखा तो हमारी बहन और उसकी सहेली थी। दोनों अलग-अलग कॉलेज में पढ़ती थीं। दोनों में काफी समय से दोस्ती थी।

तनु दो भाइयों में इकलौती, खुशबू तीन बेटियों में सबसे छोटी थी खुशबू के पिता सब्जी बेचते हैं और ऑटो चलाते हैं। उनकी 3 बेटियां थीं, जिनमें खुशबू सबसे छोटी थी। एक बेटा दीपक है। खुशबू चज्ञान महाविद्यालय में LLB की छात्रा थी। तनु के पिता ट्रैक्टर चलाते हैं। तीन संतानों में तनु इकलौती बेटी थी। उससे छोटे दो बेटे हैं। तनु वार्षणय महाविद्यालय में B.Sc फाइनल की पढ़ाई कर रही थी।

SP सिटी मंगाक शेखर पाठक ने बताया- शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों छात्राओं के बीच समलैंगिक रिश्ते थे। आत्महत्या का मामला लग रहा है। बाकी जांच और परिवार वालों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال