अलीगढ़ : युवक ने पुलिस कप्तान से मांगा न्याय बोला पत्नी के है चाचा से अवैध संबंध मुझे मरवा देगी जानें पूरा मामला


विवेक शर्मा
अलीगढ़ में एक युवक ने अपनी पत्नी से खुद को जान का खतरा बताया है। पीड़ित ने एसएसपी से मिलकर गुहार लगाई है और बताया है कि उनकी पत्नी अपने सगे चाचा के साथ मिलकर उनकी हत्या कराना चाहती है। वह लोग उसे बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
 पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी का उसके सगे चाचा के साथ अवैध संबंध है। जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया। जिसके बाद दोनों उसे जान से मारने की बात कहने लगे और आए दिन धमकी देते रहते हैं। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी का चाचा दबंग आदमी है। वहीं पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है।

 6 साल पहले हुआ था निकाह
मूल रूप से बरला के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसका निकाह 6 साल पहले रोरावर थाना क्षेत्र के तालसपुर में हुआ था। निकाह के बाद से वह भी तालसपुर खु्द में ही रह रहा है मेहनत मजदूरी करके घर चलाता है। निकाह के बाद से सब कुछ ठीक चल रहा था।
लेकिन एक दिन उसे पता चला कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध उसके अपने सगे चाचा के साथ हैं। उसने इसका विरोध किया और ससुराल में शिकायत की तो ससुराल के लोग उसे ही धमकाने लगे। उसने बताया के उसका चचिया ससुर पूर्व प्रधान का बेटा है और अपराधिक किस्म का व्यक्ति है, जिससे उसे जान का खतरा है।

 रिकॉर्डिंग करने पर दोनों दे रहे धमकी
पीड़ित ने बताया कि उसके पास उसकी पत्नी की अपने चाचा से बातचीत के दौरान की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग है। जिसमें दोनों लोग आपस में अश्लील बात कर रहे हैं। जब उसने यह रिकॉर्डंग परिवार और रिश्तेदारों को देने की बात कही तो उसकी पत्नी और उसका चाचा उसे धमकाने लगे।
 
आरोपी चाचा उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है, वहीं उसकी पत्नी उसे झूठे मुकदमें में फंसाने की बात कह रही है। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसे फंसाने के लिए बीते दिनों पुलिस भी बुला ली थी। अब वह लगातार उसे धमका रही है। जिसके बाद वह एसएसपी के पास अपनी शिकायत लेकर आया है।

वहीं अधिकारियों ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। रोरावर इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال