आगरा। महिला इंस्पेक्टर के रूम में मिला इंस्पेक्टर, भाई संग पहुंची पत्नी ने दोनों को पकड़ा, जमकर धुनाई, वीडियो वायरल

डेस्क, समाचार दर्पण लाइव 

यूपी के आगरा जिले के रकाबगंज थाने की महिला इंस्पेक्टर के सरकारी आवास पर शनिवार की शाम बवाल हो गया। एक महिला मेरठ से घरवालों के साथ आई। अपने इंस्पेक्टर पति को इंस्पेक्टर रकाबगंज के सरकारी आवास पर दबोच लिया। इंस्पेक्टर को उसका साला बनियान पकड़कर बाहर घसीट लाया। उनके साथ तबियत से मारपीट की। पुलिस कर्मी उन्हें बचाने के बजाए वीडियो बनाते रहे। पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड ने रकाबगंज थाने की महिला इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही महिला इंस्पेक्टर की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। तीन गिरफ्तार हैं। वीडियो बनाने वाले पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई तय है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना शाम करीब चार बजे की है। रकाबगंज थाने की प्रभारी निरीक्षक महिला थाने के पीछे सरकारी आवास में रहती हैं। कुछ लोग उनके आवास पर पहुंचे। दरवाजा पीटने लगे। दरवाजे पर लातें मारीं। दरवाजा खुला तो घर में घुस गए। अंदर से महिला इंस्पेक्टर और एक युवक को घसीटकर बाहर लाए। वह युवक भी इंस्पेक्टर था। बनियान पहने इंस्पेक्टर को उसका साला बनियान के साथ घसीटकर बाहर ले आया। उसके साथ मारपीट की जाने लगी। एक महिला ने महिला इंस्पेक्टर का हाथ पकड़ लिया। दूसरी महिला ने गाल पर चांटे मारे। आवास पर मजमा जुट गया। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी वहां आ गए। सभी तमाशा देखते रहे। किसी ने महिला इंस्पेक्टर को बचाने का प्रयास नहीं किया। हद तो तब हो गई जब एक पुरुष ने भी उनके साथ मारपीट की। महिलाएं उन्हें गालियां दे रही थीं।

सूचना पर पहले एसीपी सदर सुकन्या शर्मा मौके पर पहुंची। उसके कुछ देर बाद डीसीपी सिटी सूरज राय भी आ गएँ। पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि उसका नाम गीता नोगर है। वह मेरठ से हैं। उसके पति पवन नागर इंस्पेक्टर हैं। उसने अपने पति को महिला डंस्पेक्टर के आवास पर पकड़ा है। पति मुजफ्फरनगर में तैनात थे। अभी विजिलेंस स्थानांतरण हुआ है। एक महीने से मेंडिकल अवकाश पर हैं। घर से यह कहकर निकले थे कि स्थानांतरण बदलवाने जा रहे हैं। कई दिनों से घर पर संपर्क नहीं कर रहे थे। वह अपने भाई ज्वाला नागर, भाभी सोनिया नागर, बेटे अधिराज नागर, भतीजे दिग्विजय के साथ आगरा आई। सीधे महिला इंस्पेक्टर के आवास पर पहुंची। बाहर पति की गाड़ी खड़ी थी। उसके बाद जो हुआ सबके सामने है। वह अपना घर बर्बाद होने से बचा रही है। बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर की पत्नी के साथ दो पुरुष भी आए थे। वे बाद में भाग गए थे। वीडियो में कैद हैं।

पुलिस वीडियो बनाती रही, पिटती रही महिला इंस्पेक्टर

महिला इंस्पेक्टर के थाने में अधीनस्थों से संबंध मधुर नहीं हैं। पूर्व में उनका अधीनस्थों से विवाद हुआ है। इस वजह से बवाल दौरान पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव नहीं कराया। मारपीट करने वालों को रोकने का प्रयास नहीं किया। चुपचाप तमाशा देखते रहे। वीडियो बनाते रहे। वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। अपने थाने की इंस्पेक्टर की छवि खराब करने में पुलिसकर्मियों नेभी अहम भूामेका निभाई। तमाशबीन पुलिस कर्मियों को चिन्हित किया जा रहा है। उनके खिलाफ कार्रवाई तय है। डीसीपी सूरज कुमार राय थाना रकाबगज पहुंचे तो गुस्से में थे। क्या हुआ था। उन्होंने यह किसी से नहीं पूछा। जाते ही बोले कौन-कौन पुलिस वाला वीडियो बना रहा था। बीच-बचाव क्यों नहीं किया। उसे चिन्हित करें। उसके खेलाफ पहले कार्रवाई होगी।

 

चर्चा तो यह भी है कि थाने से ही एक पुलिसकर्मी ने इंस्पेक्टर की पत्नी से संपर्क किया था। उन्हें आगरा बुलाया था। बताया कि उनके पति की गाड़ी इंस्पेक्टर के आवास के बाहर खड़ी है। मारपीट करने वालों में मेरठ से आई महिला का भतीजा दिग्विजय भी शामिल था। घटना के बाद उसे पकड़ लिया गया था। थाना रकाबगंज में किसी ने उसे नहीं बैठाया। मामला उल्टा होता देख दिग्विजय चालक के साथ भाग गया था। पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड ने बताया कि किसी को कानून को हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। महिला इंस्पेक्टर से किसी को कोई शिकायत थी तो अधिकारियों से करनी चाहिए थी। इस तरह उसके घर पर मारपीट गलत है। मूक दर्शक बन रहे पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई डीसीपी सिटी करेंगे। उन्हें बता दिया गया है। एसीपी सदर सुकन्या शर्मा ने बताया कि वीडियो देख पुलिस कर्मियों को चिन्हित किया जा रहा है। पत्नी सहित तीन पकड़े

 पुलिस ने इंस्पेक्टर पवन कुमार की पत्नी गीता नागर, साले ज्वाला नागर व सरहज सोनिया नागर को पकड़ा है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बेटा अधिराज भी अपनी मां के साथ आया था। वह नाबालिग है। उसे सुपुर्दगी में दिया जाएगा। फरार आरोपियों को भी अभियुक्त बनाया गया है। इंस्पेक्टर बोली हाथ की हडी टूटी

 महिला डंस्पेक्टर के साथ मामूली मारपीट नहीं हुई है। एक महिला ने उनका हाथ बुरी तरह मरोड़ दिया था। वह दर्द से चीख पड़ी थीं। इंस्पेक्टर ने एसीपी को बताया के उनके हाथ की हडी टूट गई है। बहुत तेज दर्द हो रहा है। पुलिस ने महिला इंस्पेक्टर को मेडिकल के लिए भेजा।

नोएडा में हुई थी पहचान 

इंस्पेक्टर पवन नागर की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनके पति की पूर्व में नोएडा में तैनाती थीं। महिला इंस्पेक्टर भी वहां तैनात थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। वह समझ नहीं पा रही है कि उनके पति चाहते क्या हैं। झूठ क्यों बोलते हैं। पत्नी ने यह आरोप तक लगाए कि उनके पति को यह लालच भी है कि इंस्पेक्टर से मोटी रकम ले लेंगे।

 थाने में मुंशी से हुई थी मारपीट 

शुक्रवार को रकाबगंज थाने में महिला इंस्पेक्टर और एक मुंशी के बीच विवाद हुआ था। गाली-गलौज के बाद नौबत मारपीट तक पहुंच गई थी। सूचना पर एसीपी सदर शर्मा मौके पर पहुंची थीं। इंस्पेक्टर और मुंशी के बीच पूर्व में भी विवाद हुआ था। यह जानकारी अधिकारियों को थी। तब भी दोनों में से किसी को थाने से हटाया नहीं गया।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال