उत्तर प्रदेश : गाजियाबाद में 14 साल की लड़की से रेप, गुस्साए लोगों ने आरोपी की दुकान फूंकी, लाठीचार्ज

गाजियाबाद में 14 साल की लड़की से रेप के बाद बवाल हो गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि, परिवार का दावा है कि बच्ची के साथ गैंगरेप हुआ है। स्थानीय लोग सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

 गुरुवार की शाम लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने आरोपी कबाड़ी की दुकान के बाहर रखे सामान और वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। एक ई-रिक्शे को फूंक दिया। देर रात तक भीड़ सड़क पर हंगामा करती रही। कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा। कई लोग घायल हुए हैं।

 मामला दो समुदायों से जुड़ा है। तनाव को देखते हुए पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। मामला बृजविहार इलाके का है।

आरोपी की दुकान पर धावा बोला आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद गुरुवार शाम इलाके के कुछ महिला-पुरुष नारेबाजी करते हुए सूर्यनगर पुलिस चौकी पहुंचे। उनके हाथों में बैनर-पोस्टर थे। वे कह रहे थे कि आरोपियों पर पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। अगर एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है तो वो हमें दिखाया जाए। इसके अलावा उनकी मांग थी कि इलाके में जो कबाड़ की दुकानें हैं, उन्हं हटवाया जाए। देखते ही देखते भीड़ ने धरना देते हुए आसपास की दुकानें बंद करानी शुरू कर दी। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने आरोपियों की कबाड़ की दुकानों पर धावा बोल दिया। वहां खड़े वाहनों और सामान में तोड़फोड़ कर दी। एक ई-रिक्शे को आग के हवाले कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उस वक्त लोगों को शांत करा दिया। लेकिन, देर रात प्रदर्शनकारियों ने सूर्यनगर पुलिस चौकी के सामने धरने पर बैठे गए। पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने तो लाठीचार्ज कर हालात पर काबू पाया गया है।

पीड़िता की चाची का दावा- 3-4 लड़कों ने किया रेप प्रदर्शनकारियों में शामिल पीड़िता की चाची ने बताया- बुधवार शाम को घर के सभी बड़े महिला-पुरुष सदस्य काम पर गए हुए थे। इसी दौरान कबाड़ खरीदने-बेचने वाले तीन-चार लडके पीछे का गेट फांदकर घर के अंदर घुस आए। लड़की के साथ मारपीट की गई। जब वह अचेत हो गई तो उसके साथ गैंगरेप किया गया।

 हालांकि पुलिस का कहना है कि गुरुवार सुबह जब पीडित परिवार थाने पर आया तो उन्होंने सिर्फ एक व्यक्ति पर रेप करने का आरोप लगाया। मामले में तत्काल ही मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अब पीड़ित परिवार तीन-चार युवकों पर रेप का आरोप लगा रहे हैं। इसलिए मामले की गहनता से जांच की जाएगी

 हिंदूवादी संगठनों ने थाने के सामने किया प्रदर्शन

मामले में हिंदूवादी संगठन भी आ गए हैं। हिंदू परिवार गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पाल ने कहा- कल, बुधवार रात की ये घटना है। बृजविहार चौकी क्षेत्र में पहले लड़की से रेप किया गया। फिर हाथापाई की गई है। आरोपी की कबाड़ की दुकान है। वहां पर हर रोज असामाजिक लोगों का जमावड़ा लगा रहता है

 इससे पुलिस सुरक्षा पर सवाल उठता है। अगर पेट्रोलिंग होती तो शायद ये घटना नहीं होती। अगर डस घटनाक्रम में संतुष्ट कार्रवाई नहीं हुई तो हम पुलिस कमिश्नर दफ्तर पर धरना देंगे।

ACP बोले- तत्काल मुकदमा करके आरोपी क पकड़ा गया

सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश उपाध्याय ने बताया- पीड़िता की मां ने गुरुवार सुबह थाना लिंक रोड पर शिकायत दर्ज कराई है। तहरीर में लिखा- नाबालिग बेटी के साथ दूसरे समुदाय के कबाड़ का काम करने वाले व्यक्ति ने मारपीट कर दुष्कर्म की घटना की है। इस शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। तत्काल ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال