अलीगढ़ में SOG सिपाही की गोली लगने से मौत: दबिश के दौरान फंस गई पिस्टल, अनलॉक करते समय चली गोली, दरोगा घायल

अलीगढ़ में गोकशी के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम के एक सिपाही की गोली लगने से मौत हो गई। मुठभेड़ के दौरान सब इंस्पेक्टर की पिस्टल लॉक हो गई। उसे अनलॉक करने में गोली चल पड़ी। गोली दरोगा के पेट को छूते हुए SOG सिपाही याकूब के सिर में जाकर लग गई।

 सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। घायल सब इंस्पेक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 मामला गभाना का है। पुलिस को यहां गोकशी की सूचना मिली थी। इसके बाद थाना गांधी पार्क और SOC की टीम दबिश देने पहुंच गई। इस दरोगा मजहर हसन की पिस्टल फंस गई, जिसे दूसरे दरोगा राजीव कुमार ने अनलॉक करने का प्रयास किया।

 तभी पिस्टल से अचानक गोली चल गई। राजीव कुमार के पेट में लगते हुए पास में खड़े SOG के हेड कॉन्स्टेबल याकूब के सिर में जा लगी। दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खबर अपडेट की जा रही है....

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال