अलीगढ़। फायरिंग करते हुए स्‍टेटस लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, Twitter पर की थी शिकायत

ब्यूरो डेस्क, अलीगढ़

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो में फायरिंग करने वाले युवक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने दीपावली पर लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग की थी और स्टेटस भी लगाया था। पुलिस ने असलहा भी बरामद कर लिया है। साथ ही वीडियो में दिख रहे दूसरे युवक को तस्दीक किया जा रहा है।

दीपावली के मौके पर की थी फायरिंग

शनिवार को नौ सेकेंड का वीडियो प्रसारित हुआ था। इसमें दो युवक दीपावली पर सुरेंद्र नगर चौकी के सामने फायरिंग करते हुए दिख रहे थे। इसके पीछे घरों में झालरें सजी हुई थीं। फायरिंग करने वाले युवक की पहचान ज्ञानसरोवर प्रोफेसर कालोनी निवासी विश्वदीप सिंह उर्फ लकी के रूप में हुई। लेकिन, रात में वह घर पर नहीं मिला था।

Twitter पर की शिकायत

शनिवार को Twitter पर भी किसी ने इसकी शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपित लकी को उसके घर से पकड़ लिया। इंस्पेक्टर क्वार्सी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार करने के साथ पिस्टल को बरामद कर लिया गया है। दूसरे युवक के बारे में जानकारी की जा रही है।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال