अलीगढ़। लगातार हो रही बारिश से कहीं पेड़ गिरे तो कहीं फसल हो रही बरबाद

ब्यूरो चीफ, अलीगढ़

अलीगढ़ :- कासिमपुर पावर हाउस के सिविल विभाग में तैनात हिम्मत सिंह का 36/17 सेकंड टाइप कॉलोनी में क्वार्टर के अंदर खड़ा पेड़ रात भर बारिश होने के कारण गिर गया। गनीमत यह रही कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी मिलने पर सिविल विभाग के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और कई घंटे से अवरुद्ध हुए रास्ते में पड़े हुए पेड़ को हटवाने की कवायद शुरू करवाई।

खंडवार में बरसात के चलते दीवार गिरी महिला घायल

अकराबाद :- बुधवार से शुरु हुई बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। जिसके चलते गांवों में अब कच्चे व कमजोर मकान गिरने लगे है। गांव खंडवार में गुरुवार की तड़के गांव के बीरपाल जाटव के मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के सहारे घरेलू काम कर उनकी पत्नी रामवती दब गई। परिजनों की चीख पुकार पर गांव के लोग मौके पर आ गये और दीवार के नीचे दबी महिला को बाहर निकाला।  

बीरपाल ने बताया कि बच्चे और वह थोड़ी देर पहले ही छत टपकने के चलते वहां से अलग जा बैठे थे। अन्यथा उनके साथ एक बड़ा हादसा हो सकता था। घायल पत्नी रामवती को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

फसलों को नुकसान : कई दिनों से हो रही बारिश से जिन धानो में बाल निकल रही है या पक गए हैंं वे हवा चलने से गिर गए। इससे फसलों को नुकसान हो रहा है। 

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال