हाथरस में अपनी दुकान पर बैठे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

डेस्क, समाचार दर्पण लाइव

हाथरस :- कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला ओझा में मंगलवार दोपहर 12 बजे अपनी दुकान पर बैठे युवक पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायर झोंक दिया। गोली युवक के बाएं हाथ में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर इलाका पुलिस पहुंची। घायल युवक को पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई जहां से चिकित्सक ने गंभीर हालत में उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया है। स्वजन ने रंजिशन गोली मारने का आरोप लगाया है।

यह है मामला

गांव निवासी सतीश चंद्र का आरोप है कि उनका 26 वर्षीय बेटा उपदेश दोपहर 12 बजे दुकान पर बैठा था। वह घर के ही बाहर परचून की दुकान चलाता है। इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाश आए और आते ही उन्होंने उपदेश पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही सतीश चंद्र व उनके परिवार के लोग दुकान की ओर भागे तो उपदेश के हाथ में गोली लगी थी और बाइक सवार बदमाश मौके से फरार थे। युवक को गोली लगने की जानकारी होते ही गांव में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना पर इलाका पुलिस पहुंच गई और युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال