बुलंदशहर। कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट हुआ पुलिस प्रशासन, डीएम और एसएसपी ने कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

ब्यूरो ललित चौधरी

बुलंदशहर। कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। दिन भर डीएम और एसएसपी एक साथ मिलकर कांवड़ मार्गों का निरीक्षण करते नजर आए। 

डीएम सीपी सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार ने बुलंदशहर से गुलावठी, बीबीनगर, कुचेसर का भृमण करते हुए कावंड़ यात्रा मार्गों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हरिद्वार से जल लेकर आ रहे कांवड़ियों की सेवा के लिए गुलावठी में लगाये गए कांवड़ शिविर में भी भ्रमण करते हुए की गई व्यवस्था का जायजा लिया। 

शिविर संचालक को निर्देशित किया गया कि शिविर में प्लास्टिक के ग्लास एवं अन्य वस्तुओं का उपयोग नहीं किया जाए। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। कांवड़ियों को दिए जाने भोजन की भी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। विद्युत के तारो को भी सुरक्षित रूप से कवर्ड कराया जाए।

शिविर में लगाये गए चिकित्सा कैम्प में डॉक्टर से आवश्यक दवाओ की उपलब्धता एवं कांवड़ियों को दिए गए उपचार के बारे में जानकारी हासिल की गई। इस अवसर पर हरिद्वार से जल लेकर आये कांवड़ियों से भी की। 

ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियो को सतर्क रहेने और शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने व अपनी ड्यूटी का पूरी निष्ठा से करने के लिए निर्देशित किया गया।


बुलंदशहर। शिव भक्तों के बीच दिखी देशभक्ति, कावड़ मार्ग पर पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा


बुलंदशहर के गुलावठी में सोमवार को कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ मार्ग पर शिवभक्ति के साथ देशभक्ति देखने को मिली। बोल बम के जयकारों के बीच भारत माता की जय के नारे गूंजे।

सोमवार को हाफिजपुर बार्डर से एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा शुरू हुई। डीजे पर बज रहे देशभक्ति के गीतों के बीच शिवभक्तों के साथ तिरंगा यात्रा में पुलिसकर्मी, कांवड़िए व मुस्लिम समाज के लोग हाथों में तिरंगे झंडे लिए हुए कदमताल करते हुए चल रहे थे। कांवड़ मार्ग से गुजरी तिरंगा यात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोग एकत्र दिखाई दिया।

भोलों के हवाले हुआ हाईवे, शिवमय हुआ वातावरण

मंगलवार को शिवरात्रि पर्व पर भगवान शंकर के जलाभिषेक के लिए सोमवार को दिन भर मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर भोले के भक्तों का सैलाब उमड़ा रहा। हरिद्वार व गोमुख से रंग-बिरंगी कांवड़ के साथ शिवभक्त तेजी से शिवालयों की ओर बढ़ते दिखाई दिए। कांवड़ मार्ग से गुजरी आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मनमोहा। बम-बम भोले व हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण शिवमय रहा। चिलचिलाती धूप में भी जोश और उल्लास दिखाई दिया।

झांकियों पर तिरंगा लहराता

एक, दो, तीन, चार भोले तेरी जय जयकार को दोहराते हुए कांवड़िए बगैर थके तेजी से गंतव्य की ओर बढ़ते दिखाई दिए। रविवार को कई झांकी वाली कांवड़ हाईवे से होकर गुजरी। इन्हें देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ रही। कई शिवभक्त तो झांकी में भगवान शंकर की बड़ी प्रतिमा भी साथ लेकर आए। यह झांकी वाली कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी रही। जलाभिषेक से एक दिन पहले सोमवार को काफी संख्या में रंग-बिरंगी कांवड़ के साथ हाईवे से होकर गुजरे। अधिकांश कांवड़ व झांकियों पर तिरंगा लहराता हुआ दिखाई दिया।


और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال