यूपी। बुलंदशहर से अवैध हथियार लाकर एनसीआर में तस्करी करने वाले दो शातिर तस्कर गिरफ्तार

 

ब्यूरो ललित चौधरी

यूपी/एनसीआर। दिल्ली से सटे नोएडा में थाना सेक्टर 58 पुलिस ने वीरवार को हथियारों की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी बुलंदशहर से अवैध हथियार लाकर दिल्ली एनसीआर सहित अन्य राज्यों में तस्करी करते हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि वीरवार दो हथियार तस्करों सेक्टर 62 से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान बुलंदशहर के मोहल्ला रुक्कन सराय निवासी इकबाल और मोहल्ला सांठा निवासी दानिश के रुप में हुई। पुलिस ने आरोपियों से दो तमंचे, 12 कारतूस और एक स्कूटी बरामद की है। दोनों आरोपी अवैध हथियारों की तस्करी करते हैं। वह बुलंदशहर से अवैध हथियार खरीद कर लाते हैं। फिर उन्हें दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों को मोटी रकम लेकर बेचते है। 

आरोपी इकबाल अन्तर्राज्यीय हथियार तस्कर है। वह एनसीआर के अलावा विभिन्न जिलों में भी तस्करी करता है। उसके खिलाफ पांच से ज्यादा केस दर्ज है। आरोपी के साथी शाहनवाज और इमरान भी उसके साथ रहते हैं। दोनों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال