अलीगढ़ : में बुलडोजर के साथ पुलिस का मार्च:अग्निपथ के विरोध में टप्पल और जट्‌टारी में हुई थी हिंसा; 119 हो चुके हैं गिरफ्तार

अलीगढ़ में पुलिस ने सोमवार को बुलडोजर के साथ फ्लैग मार्च किया। उसने अराजक तत्वों को कड़ा संदेश दिया। उसने कहा कि गड़बड़ी करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, अग्निपथ के विरोध में हुई हिंसा के बाद के टप्पल में पुलिस सतर्कता बरत रही है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 119 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

ब्यूरो चीफ, अलीगढ़

एसपी ग्रामीण पलाश बंसल सोमवार को पुलिस फोर्स के साथ बुलडोजर लेकर निकले। उन्होंने टप्पल और जट्‌टारी इलाके में पैदल गश्त की। इसके साथ ही पुलिस इलाके के लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। हिंसा में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जा रही है। इसके अलावा DM इंद्र विक्रम सिंह और SSP कलानिधि नैथानी ने सोमवार को भी गश्त की। उन्होंने लोगों को किसी के बहकावे में न आने की हिदायत दी। पुलिस ने अब तक 9 मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें 4 मुकदमे चिह्नित आरोपियों के खिलाफ हैं। जबकि 5 मुकदमे सोशल मीडिया पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ हैं।

119 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

टप्पल में शुक्रवार यानी 17 जून को हिंसा हुई थी। अग्निपथ के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने टप्पल और जट्‌टारी में प्रदर्शन किया था। पुलिस के अनुसार छात्रों के आंदोलन में कुछ अराजक तत्व शामिल हो गए थे। उन्होंने हिंसा और पुलिस चौकी में आगजनी जैसी घटनाएं की थी।

पुलिस साजिश के आरोपी भाजपा नेता सुधीर शर्मा को पहले ही जेल भेज चुकी है। साथ ही पार्टी ने भी उसे निष्कासित कर दिया है। उधर, पुलिस गिरफ्तार लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है। इसमें शामिल अन्य लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।

​​​​​​पोस्टर चिपका कर की जा रही पहचान

पुलिस ने घटना के बाद CCTV और अन्य वीडियो से लोगों की पहचान की किया है। ये लोग हिंसा करते नजर आ रहे थे। इनके पोस्टर इलाके में चिपकाए गए हैं। इन पर ईनाम भी घोषित कर दिया गया है।

SSP कलानिधि नैथानी ने बताया कि फोटो और वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर उनके पोस्टर जारी किए जा रहे हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। पुलिस को इनकी सूचना देने वालों को पुलिस की ओर से ईनाम दिया जाएगा। साथ ही उनका नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। लोग एसएचओ टप्पल (9454402796), सीओ खैर (9454401242), एसपी ग्रामीण (9454401012) और एन्टी क्राइम हेल्पलाइन के नंबर 9454402817 पर सूचना दे सकते हैं।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال