बुलंदशहर। कॉलेज जाते समय छात्रा से छेड़छाड़, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

रिपो० राजेश शर्मा

बुलंदशहर।  जहांगीराबाद कस्बा निवासी एक डिग्री कॉलेज की छात्रा के साथ मनचले आवरों द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज की छात्रा के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुर रौरा निवासी कुलदीप व नीलरत्न पर उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। बताया कि दोनों मनचले पिछले एक साल से छात्रा का पीछा कर उसे परेशान कर रहे थे। तीन मई को दोनों मनचलों ने कॉलेज जाते समय भी उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।

विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर कपड़े फाड़े

विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े तक फाड़ दिए। घर लौट कर पीड़ित छात्रा ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई। पिता ने पुलिस को दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपियों के खिलाफ की जाए सख्त कार्रवाई

पीड़िता के पिता ने कोतवाली पुलिस से जल्दी से जल्दी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।  कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा कर एक आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे भी जल्दी पकड़ लिया जाएगा।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال