बुलंदशहर। महिला शक्ति फेस 4 के अन्तर्गत महिला शक्ति मंच का हुआ गठन, बालिकाएं आगे बढ़े - पढ़ें निडर बने स्वावलंबी बने : प्रियंका शर्मा

 

रिपो० रीशू कुमार

शिकारपुर। नगर के सूरजभान इन्टर कांलेज में महिला शक्ति फेस 4 के अन्तर्गत महिला शक्ति मंच का गठन हुआ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री द्वारा बालिका शिक्षा संवर्धन महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रधानचार्य प्रभात गुप्ता, ने बताया की विद्यालय में अध्ययनरत 450 छात्राओं को उसका सदस्य 17 एवं महिला अध्यापकों को संरक्षक सदस्य बनाया गया जिसमें महिला सशक्तिकरण बालिकाओं के अधिकार बालिकाओं को निडर रहना अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना बालिका अपराध से बचाव के तरीके व उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री द्वारा बालिका शिक्षा संवर्धन महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। 

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल शर्मा, ने कहा की बालिकाएं आगे बढ़े पढ़ें निडर बने स्वावलंबी बने तथा देश को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए वहीं सड़क यातायात के नियमों के बारे में भी जानकारी दी और कहां की जब भी मोटरसाइकिल चलाएं तो हेल्मेट पहन कर चलाएं, एक मोटरसाइकिल पर दो ही व्यक्ति बैठ कर जाएं कालेज की अध्यापिका अखिलेश कुमारी, को महिला सशक्तिकरण अध्यक्ष नितिका शर्मा, मानशी, नीशू, भूविका सैनी, को सदस्य सचिव बनाया गया। 

प्रधानाचार्य प्रभात गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को समस्त छात्राओं की बैठक होगी जिसमें उनसे सम्बन्धित समस्त समस्याओं पर गहन विचार करके निराकरण किया जाएगा। 

शिकारपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल शर्मा, एस एस आई सतपाल सिंह, एस आई सतपाल सिंह, कस्बा इंचार्ज रविन्द्र कुमार, प्रियंका शर्मा, आदि मौजूद रहे 11 सदस्य कार्यकारिणी में छात्रा हिमानी, मिगरानगी, जानबी, नेहा, डिंपी, निशी, ज्योति, चुनमुन आदि मौजूद रही।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال