बुलंदशहर। विवाहिता से रेप : घर में घुसकर दो युवकों ने घटना को दिया अंजाम, विरोध करने पर परिवार पर धारदार हथियार से किया हमला

 

रिपो० राजेश शर्मा

बुलंदशहर। जहांगीराबाद की अमरगढ़ चौकी क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता से दो लोगों ने तमंचे के बल पर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर विवाहिता, उसके पति और परिजनों पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया।

घर में घुसकर किया गैंगरेप

तहरीर के अनुसार रविवार सुबह विवाहिता घर में अकेली थी। उसके पति और परिजन खेत पर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर गांव के ही दो युवक घर में घुस गए। तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी वारदात को अंजाम दे रहे थे कि इसी दौरान विवाहिता का पति और परिजन घर पर आ गए। 

पति और परिजनों ने विरोध किया तो आरोपी उन्हें धक्का देकर भाग गए। इसके बाद आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ आये और विवाहिता के अलावा उसके पति और परिजनों की जमकर पिटाई की। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गए।

जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी

जहांगीराबाद कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि सभी आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पीड़ितों का मेडिकल कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال