अलीगढ़ : तालानगरी में मृत गाय को गैस कर्मचारियों ने दफनाया

ब्यूरो, राजकुमारी शर्मा

हरदुआगंज : तालसपुर कलाँ के बम्बे के पास मृत पड़ी गाय देखी तो लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लेकिन किसी ने गाय को दफनाने की जिम्मेदारी नहीं निभाई, देर शाम गैस वितरण कर लौटे एचपी गैस गौदाम के कर्मचारियों ने गाय को दफनाया।

बुधवार की सुबह तालसपुर कलां बम्बे के पास एक मृत गाय पड़ी देखी थी। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व उच्चाधिकारियों की दी किसी प्रकार की सहायता न मिलने पर गाय बम्बे के पास ही पड़ी रही। देर शाम गैस वितरण कर लौटे एचपी गैस गौदाम के कर्मचारियों ने खुद गड्ढा खोदकर गाय को दफनाया।

मामले को लेकर हिंदूवादी नेता रामकुमार आर्य का कहना है कि गाय को दफनाने को लेकर ग्राम प्रधान व उच्चाधिकारियों से संपर्क किया तो किसी की तरफ से कोई सहयोग नहीं मिला सरकार के आदेशों के वाबजूद भी गायों की यह दुर्दशा है साथ ही गैस कर्मचारियों का काम सराहनीय है। इस मौके पर  आलोक शर्मा, आदि लोग मौजूद रहे। जबकि तालसपुर लेखपाल कीर्ति चौहान, प्रधान सत्यवीर सिंह देर से पहुंचे थे।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال