बुलंदशहर। विवाहिता के साथ देवर ने ससुराल में किया दुष्कर्म, साथ जेठ पर भी छेड़छाड़ और हत्या का आरोप दर्ज

रिपो० राजेश शर्मा

बुलंदशहर। एक विवाहिता के साथ उसकी ससुराल में दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म करने का आरोप देवर पर लगा है। पीड़िता ने जेठ पर भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। 

पीड़िता विवाहिता के अनुसार करीब 2 साल पहले उसकी शादी डिबाई क्षेत्र के एक गांव के युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे अतिरिक्त दहेज़ के लिए परेशान किया जाने लगा। बीते दिनों देवर ने ससुराल में अकेला देख कर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

इसकी शिकायत करने पर जेठ ने छेड़छाड़ की और ससुरालीजनों के साथ मिलकर उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने पति, देवर, जेठ समेत आठ ससुराली जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال