यूपी विधानसभा चुनाव : उत्तर प्रदेश के 75 जिलों की 404 विधानसभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव होगा - जानिए आपके जिले में कब होगा चुनाव

 

ब्यूरो ललित चौधरी

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। चुनाव आयोग ने साफ किया है कि उत्तर प्रदेश 75 जिलों में 404 विधानसभा सीटों सात चरणों में वोटिंग होगी।

पहला चरण :- 10 फरवरी 2022

उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 15 जिलों की 73 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। 

शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज ।


दूसरे चरण :- 14 फरवरी 2022

सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, अमरोहा, पीलीभीत, खेरी, शाहजहांपुर और बदायूं।

दूसरे चरण में 11 जिलों के 67 विधानसभा सीटों में वोट डाले जाएंगे।


तीसरा चरण :- 20 फरवरी 2022

फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर।

12 जिलों के में 69 विधानसभा सीटों में तीसरे चरण के दौरान चुनाव होंगे।


चौथा चरण :- 23 फरवरी 2022

प्रतापगढ़, कौशांबी, इलाहाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली और चित्रकूट।

12 जिलों के 53 विधानसभा क्षेत्रों में चौथे चरण के दौरान चुनाव होंगे।


पांचवां चरण :- 27 फरवरी 2022

जिलेः बलरामपुर, गोंडा, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, अमेठी और सुल्तानपुर।

पांचवे चरण के दौरान 11 जिलों में 52 विधानसभा क्षेत्रों में  चुनाव होंगे।


छठा चरण :- 03 मार्च 2022

महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ और बलिया.

पांचवे चरण के दौरान 07 जिलों की 49 विधानसभा क्षेत्रों में  मतदान संपन्न होंगे।


सातवां चरण :- 07 मार्च 2022

गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्रा और जौनपुर।

सातवें चरण में 07 जिलों की 40 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे।


चुनाव परिणाम :-  पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में चुनाव नतीजे 10 मार्च 2022 को आएंगे।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال