अलीगढ़ में सौ रुपये को लेकर हुए विवाद में हुई फायरिंग, युवक को लगे छर्रे



रिपो. - अभिषेक चौधरी

अलीगढ़ : क्वार्सी थाना क्षेत्र के मोहल्ला श्री नगर में बुधवार को सौ रुपए के विवाद में एक पक्ष ने मारपीट कर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक युवक के छर्रे लग गए।वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

किशनपुर निवासी योगेश कुमार से एक माह पहले देवी नगला निवासी एक युवक ने सौ रुपए उधार लिए थे। बुधवार को वह श्रीनगर में अपने साथियों संग क्रिकेट खेलने गया था। तभी वह आरोपी युवक मिल गया। योगेश ने उधार दिए रुपए मांगे तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि तब दोनों पक्षों को साथियों ने समझा बुझाकर शांत करा दिया। इसके बाद आरोपी अपने घर चला गया। कुछ देर बाद ही आरोपी का भाई आ गया और गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। विरोध करने पर तमंचे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में योगेश के कंधे में छर्रे लग गए। वारदात के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहंुच गई। पीड़ित परिजनों ने दो युवकों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है।

सौ रुपए के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। एक युवक के छर्रे लगे हैं। तनाव जैसी कोई बात नहीं हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

-विजय सिंह,इंस्पेक्टर क्वार्सी

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال