बुलंदशहर। पुलिस ने अवैध निर्माण को रोका, मंदिर तोड़ने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा - जानिए पूरा मामला

 


रिपो० राजेश शर्मा

अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिरौली में सड़क किनारे सरकारी भूमि पर बने छोटे से मंदिर को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। भूमि पर धार्मिक स्थल बना होने के कारण लोगों ने हंगामा किया। अफसरों के अनुसार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये है मामला

रविवार को क्षेत्र के गांव बिरौली के ग्रामीणों ने अनूपशहर-बुलंदशहर मार्ग पर हंगामा किया। आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने सड़क किनारे धार्मिक स्थल बना हुआ था, जो क्षतिग्रस्त हो गया था। ग्रामीण आपसी सहयोग से धार्मिक स्थल पर मरम्मत कार्य कराया करा रहे थे। पुलिस ने शनिवार की रात निर्माण को ध्वस्त कर दिया। ग्रामीण धार्मिक स्थल के पुन निर्माण की मांग की है।

कोतवाली प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने ग्रमीणों के सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। सड़क किनारे अज्ञात द्वारा विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा कर कमरे का निर्माण कर रहे हैं। मुकदमे के आधार पर अवैध निर्माण को रोका है। मंदिर तोड़े जाने के बारे में कोई जानकारी नही है।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال