बुलंदशहर। विवाहिता से ससुर ने किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी पर जबरन कराया गर्भपात - जानिए पूरा मामला

 

ब्यूरो ललित चौधरी

बुलंदशहर। सिकंदराबाद क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ दिल्ली में उसके ससुर ने दुष्कर्म किया। विवाहिता का अतिरिक्त दहेज के लिए उत्पीड़न करते हुए मारपीट करते हुए जबरन गर्भपात करा दिया गया। पीड़िता को विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। महिला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिकंदराबाद के एक गांव निवासी पीड़िता विवाहिता के अनुसार कुछ साल पहले उसकी शादी दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र के एक युवक से हुआ था। शादी के बाद से ही उसे अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आए दिन मारपीट की जाती थी।

आरोप है कि बीते दिनों पीड़िता को ससुराल में अकेले देखकर ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके शिकायत करने पर उसे मारापीटा गया। बीते दिनों उसके गर्भवती होने के बावजूद उसे मारापीटा गया। बाद में उसका गर्भपात करा दिया गया। पीड़िता के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए ससुराल से निकाल दिया गया। 

महिला थाना पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी पति, ससुर समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि थाना पुलिस को प्रकरण में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال