बुलंदशहर। दहेज की मांग पूरी ना होने पर विवाहिता को घर से निकला, विवाहिता ने देवर पर लगाया गंभीर आरोप

रिपो० राजेश शर्मा

बुलंदशहर। चोला थाना क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने अतिरिक्त दहेज में कार व पांच लाख की मांग पूरी न होने पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाहिता ने देवर पर गंभीर आरोप लगाते हुए, ससुरालवालों पर जान से मारने तथा घर से निकालने का आरोप लगाया है।

एसएसपी के आदेश पर दर्ज कराए मुकदमे में विवाहिता ने बताया कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। उसकी मां ने नाना की मदद से उसका विवाह 24 नबंवर 2019 को तिलपता करनवास, सूरजपुर निवासी युवक से किया। जिसमें 16 लाख का खर्च खराबा हुआ। परंतु ससुरालवालें इससे संतुष्ट नहीं हुए। और अतिरिक्त दहेज में कार व पांच लाख की मांग करने लगे। आरोपी देवर ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। जिसका आरोपी पति ने भी पक्ष लिया। 8 दिसंबर को आरोपी पति आदि उसे गाड़ी से मायके के करीब एक किलोमीटर दूर फेंककर चले गए। थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال