बुलंदशहर। एएसपी बनी अल्का की वर्दी पर डीआईजी / एसएसपी ने लगाया अशोक स्तम्भ

 

रिपो० राजेश शर्मा

बुलंदशहर। स्याना सर्किल की सीओ अलका के प्रोन्नति पाकर एएसपी बनने पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह द्वारा उनकी वर्दी के कंधों पर नए पद के अशोक स्तंभ लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अल्का सिंह को एएसपी के प्रमोशन के बाद सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।

इसके अलवा निरीक्षक उमेश कुमार पाण्डेय के सीओ बनने पर एएसपी अलका द्वारा उनकी वर्दी पर नए पद के सितारे लगा कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। 

गौरतलब है कि सीओ स्याना की क्षेत्राधिकारी अलका का वरिष्ठता के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रमोशन हुआ है। इसी तरह बुलंदशहर में नियुक्त निरीक्षक उमेश कुमार पाण्डेय का सीओ के पद पर प्रमोशन हुआ है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह द्वारा अपने कार्यालय में दोनों अधिकारियों को बुलाकर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال