बुलंदशहर। शिकारपुर में हुआ कांग्रेस का प्रतिज्ञा सम्मेलन 2022 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

 


रिपो० रिशू कुमार

शिकारपुर। नगर के सन वैली लांज में मिशन 2022 में जुटी कांग्रेस ने विधान सभा स्तर पर कांग्रेस के नेताओं कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर प्रत्याशी जिताने की मुहिम छेड़ दी है शिकारपुर विधान सभा के कार्यकर्ताओं, नेताओं, बूथ अध्यक्षों, और न्याय पंचायत अध्यक्षों, का प्रतिज्ञा सम्मेलन हुआ। 

सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉली शर्मा, ने कहा कि यूपी में भाजपा की तानाशाही और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस और श्रीमती प्रियंका, ने लड़ाई लड़ी है उन्होंने कहा कि गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान, महिलाओं, के लिए सिर्फ प्रियंका गाँधी, आवाज उठा रही है उन्हें सशक्त करने की जरुरत है उन्होंने कहा कि भाजपा, सपा, और बसपा, ने जनता को धोखा दिया है। 

और अब जाति-धर्म की सियासत कर बरगलाने का काम कर रहे है उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस ही भाजपा का विकल्प है उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए एकजुट हो कर काम करना होगा और जिसे पार्टी प्रत्याशी बनाये उसको जीत कर भेजना होगा डॉली शर्मा में सभी को शिकारपुर विधान सभा पर कांग्रेस को जिताने की शपथ दिलाई प्रदेश महासचिव मोनिंदर सूद बाल्मीकि, ने कहा कि भाजपा ने सभी समाज और वर्गों को धोखा दिया है विकास की जगह सिर्फ ध्रुवी करण किया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही किसान, नौजवान, और गरीब की हितैषी है उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर किसानो का सभी कर्जा माफ़ होगा और प्रत्येक व्यक्ति का दस  लाख तक का इलाज मुफ्त होगा। 

रेखा शर्मा अजनारा, ने कहा कि प्रियंका गाँधी इंदिरा का रूप है यूपी में उनके नेतृत्व में सरकार बनेगी उन्होंने कहा कि शिकारपुर विधान सभा ने सभी दलों को नेतृत्व दिया है इस बार कांग्रेस का विधायक बना कर इतिहास रचेगी उन्होंने कहा कि भाजपा, सपा और बसपा की धर्म-जाति और झूठ-फरेब की राजनीति से कांग्रेस ही छुटकारा दिलाएगी युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट, ने कहा कि भाजपा ने  युवाओं और किसानो के अच्छे दिन लाने का वायदा किया था लेकिन सब जुमलेबाजी साबित हुआ है। उ

कहा कि सीएम योगी और भाजपा सत्ता में रहने का नैतिक हक खो चुके है जियाउर्रहमान, ने कहा कि अखिलेश, मायावती और योगी एक ही थैली के चट्टे बट्टे है इनसे सावधान रहना है उन्होंने सभी से कांग्रेस को मजबूती देने और आगामी विधानसभा चुनाव में जिताने का आव्हान किया उन्होंने कहा कि शिकारपुर के लोग जाति धर्म के समीकरण को तोड़ कर भाजपा को हरा कर इतिहास रचेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता केप्टन अनोखेलाल शर्मा, ने की संचालन विजय जैन वाल, ने किया। 

इस पूर्व युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट, शिकारपुर ब्लॉक अध्यक्ष ब्रह्मपाल यादव, पहासू ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान खान, नगर अध्यक्ष शिकारपुर नन्ने खान, अजहर खान और रतन भारद्वाज, नसरुद्दीन राहुल , रेखा शर्मा अजनारा, आशीर्वाद शर्मा, हारून खान, शिवकुमार पाराशर, शिवकुमार शर्मा ने सभी का स्वागत किया इस अवसर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉली शर्मा, प्रदेश महासचिव मोनिंदर सूद, प्रदेश सचिव डॉक्टर शुएब, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट, रिफाकत पठान,  शिकारपुर ब्लॉक अध्यक्ष ब्रह्मपाल यादव, रेखा शर्मा, पहासू ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान खान, नगर अध्यक्ष शिकारपुर नन्ने खान, पहासू नगर अध्यक्ष अजहर खान, छतारी नगर अध्यक्ष रतन भारद्वाज, शिवकुमार लालनेर, नसरुद्दीन राहुल, आशीर्वाद शर्मा, हारून खान, मोनू शर्मा, शिवकुमार पाराशर, शिवकुमार शर्मा, देशराज सिंह, मोज्जम खान, जगदीश शर्मा, सुरेंद्र उपाध्याय, संजय कश्यप, तपन गौड़, तुषार शर्मा, आजाद, काले खान, ममता, माधुरी, सोमिल, सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे ।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال