अलीगढ़ | नहाने के लिए पानी गर्म कर रही प्रधान की पत्नी की करंट के चपेट में आने से मौत

डेस्क समाचार दर्पण लाइव

अलीगढ़ : जट्टारी कस्बा क्षेत्र के समीप ग्राम गौरौला प्रधान की पत्नी की बिजली करंट से मौत हो गई। बाथरूम के गेट को तोड़कर बाहर निकाला । टप्पल विकासखंड के गांव का गौरोला प्रधान यादवेंद्र सिंह उर्फ यादू की पत्नी प्रियंका उम्र लगभग 25 वर्ष आज सुबह घर पर बाथरूम में नहाने के लिए गई थी। बताते हैं नहाने के लिए पानी गर्म कर रही थीं तभी करंट की चपेट में आ गयी। मौत के करीब पांच छह घंटे बाद मृतका के शरीर में हलचल देख स्‍वजन उसे दिल्‍ली ले गए लेकिन वहां भी डाक्‍टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

करंट लगने से हुई मौत

स्‍वजन के अनुसार बाथरूम में पानी की रोड से पानी गर्म हो रहा था। तभी प्रियंका बाथरूम में नहाने के लिए और करंट की चपेट में आ गयी जिससे उनकी मौत हो गयी। कुछ देर बाद प्रियंका की 5 वर्षीय पुत्री लविका ने अपनी मम्मी को कपड़ा पहनने के लिए आवाज लगाई तो अंदर से आवाज नहीं आई। लविका ने इसकी जानकारी अपनी दादी मां गुड्डी देवी को दी । दादी मां ने वहां पहुंचकर बाथरूम को खटखटाया जब बाथरूम से कोई आवाज नहीं आई  तो जोर से चिल्लाने लगी जिसकी आवाज को सुनकर स्वजन देखने के लिए दौड़ पड़े। प्रियंका को दरवाजा तोड़कर बाथरूम से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में स्वजन उसे कैलाश अस्पताल ले गए जहां पर डाक्‍टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। प्रियंका पर 5 वर्षीय बेटी लविका को रोते बिलखते छोड़ा है। प्रधान यादवेंद्र सिंह उर्फ यादव 31 जनवरी को वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे।

शरीर में हुई हलचल

प्रियंका की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ था। उनके घर के बाहर सांत्‍वना देने वालों का तांता लगने लगा था, लेकिन पांच छह घंटे के बाद प्रियंका के मृत शरीर में हलचल दिखने पर स्‍वजन उसे दिल्‍ली लेकर भागे लेकिन वहां भी डाक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال