यूपी। बुलंदशहर में BJP युवा मोर्चा और RLD के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, गाड़ी छोड़ आरोपी भागे - जानिए पूरा मामला

 

ब्यूरो ललित चौधरी

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing) की खबर सामने आई है। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष के घर पर चार लोगों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में जिला उपाध्यक्ष बाल-बाल बच गए।

बता दें की बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के अंबा कॉलोनी में देर रात भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष के आवास पर आकर कुछ युवकों ने मारपीट की है और ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है।

बता दें की घटना के दौरान भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्षक जनप्रिय सिंह बाल-बाल बच गए है। विशाल चौधरी और विनय चौधरी सहित 7-8 अज्ञात लोगों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है। फायरिंग करने वाले युवक अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी मौके पर ही छोड़ कर भाग गए है।

बता दें की गाड़ी की पहचान की गई है जिस पर क्षेत्रीय महासचिव राष्ट्रीय लोक दल (Rashrtiya Lok Dal) का झंडा लगा हुआ है। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गई है। एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर जनप्रिये लोगों से घटना की जानकारी ली है और फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

चारों आरोपी मौके पर हुए फरार

सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी ने आरोपित विशाल चौधरी की गाड़ी को कब्जे में ले लिया हालांकि चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। जनप्रिय सिंह ने आरोपित विशाल चौधरी, विनय चौधरी पुत्र कर्ण राजेंद्र सिंह निवासी गढ़ नहर कॉलोनी दिवाकर रजत शर्मा उर्फ राजा निवासी गण साठा कोतवाली के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال