बुलंदशहर। हरपुरा के लोगों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन, आपूर्ति निरीक्षक पर लगा अवैध वसूली का आरोप

 

रिपो० रिशू कुमार

शिकारपुर। तहसील में कार्यरत आपूर्ति निरीक्षक के द्वारा सरकारी गल्ला विक्रेताओं से अवैध धन की वसूली की जा रही है। 

राशन डीलरों से आपूर्ति निरीक्षक द्वारा 38 सौ रुपए मासिक पूर्व से ही अवैध वसूली जा रहे है इसके अतिरिक्त ₹2500 और अवैध धन की मांग की जा रही है जो की राशन डीलरों से कहा जा रहा है कि पात्र व्यक्तियों को दो किलो राशन कम दो और उस दो किलो का पैसा इकट्ठा करके आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय में जमा कराओ। 

ऐसी स्थिति में ग्राम हरपुरा के राशन प्राप्त कर रहे पात्र व्यक्तियों एवं आम जनता ने सर्वसम्मति से निम्न लिखित बिंदुओं की मांग की और आपूर्ति निरीक्षक के नाम पर राशन डीलरों के द्वारा की जा रही अवैध धन की वसूली की गहनता से जांच कराई जाए। 

जांच उपरांत दोषी पाए जाने वाले कर्मचारी अधिकारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाए जांच दौरान शिकारपुर आपूर्ति निरीक्षक पर कार्यभार अन्य आपूर्ति निरीक्षक को दिया जाए इस के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन ग्राम हरपुरा के ग्रामीणों ने शिकारपुर उप जिलाधिकारी (एसडीएम) को दिया गया।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال