बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन भानू की मांगे पूरी नहीं होंगी जब तक हम लगातार प्रदर्शन करते रहेंगे : कुलदीप उर्फ गुड्डू

 

रिपो० रिशू कुमार

बुलन्दशहर। बुलंदशहर में कुलदीप गुड्डू प्रदेश महामंत्री भारतीय किसान यूनियन भानु के नेतृत्व में सड़क पर निकल कर अपनी मांगों को मनवाने के लिए प्रदर्शन किया गया। जिसमें आज मंगलवार को भारी मात्रा में कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण साथ रहे। 

कुलदीप गुड्डू प्रदेश महामंत्री ने कहा जब तक भारतीय किसान यूनियन भानू की मांगे पूरी नहीं होंगी जब तक हम लगातार प्रदर्शन करते रहेंगे। किसान आयोग का गठन संपूर्ण किसानों की कर्ज माफी 60 साल से ऊपर के किसानों की पेंशन इत्यादि दस सूत्रीय मांग है। 

अशोक कुमार शर्मा, ने कहा भारतीय किसान यूनियन भानु सड़कों पर उतरने को मजबूर है हमारे प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह पिछले तीन दिन से प्रदेश कार्यालय इमलिया अमरगढ़ जिला फिरोजाबाद पर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। 

वंही मौके पर कुलदीप गुड्डू प्रदेश महामंत्री, अशोक कुमार शर्मा मेरठ मंडल प्रभारी, सुरेश चौधरी राष्ट्रीय संगठन मंत्री, वीरपाल तहसील अध्यक्ष खुर्जा, आसिफ नंबरदार प्रदेश महासचिव, कृष्णा वत्स प्रदेश महासचिव, जगबीर सिंह चौहान , मिली चौहान समाजसेवी, हीना मेरठ मण्डल मंत्री, नरेश ठाकुर, आदेश कुमार, जीतू, कैलाश सोलंकी, राहुल अग्रवाल, आशु वर्मा, सोहेल खान, इमरान खान, कपिल राघव, राहुल चौधरी, खालिद, शाहरुख आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال