बुलंदशहर। दुल्हन व लड़की पक्ष ने लगाया दूल्हे पर शराब के नशे में होने का आरोप - जानिए फिर क्या हुआ।

 

ब्यूरो ललित चौधरी

बीबी नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की बारात बाबू गढ़ क्षेत्र के एक गांव से आई थी। धूम धाम से विवाह की रस्मे जारी थी। बाराती खाने का लुत्फ ले रहे थे।

फेरों की तैयारियां चल रही थी। इसी दौरान दूल्हे के नशे में होने की बात चली और देखते ही देखते हंसी खुशी और उल्लास का माहौल तनाव में बदल गया।

दुल्हन बनी युवती व उसके परिजनों ने फेरों से इनकार कर दिया और बारात सहित दूल्हे को बंधक बना लिया। काफी देर की गहमा गहमी के बाद भी मामला नहीं सुलझने पर पुलिस को सूचना दी गई। 

मौके पर पहुंची पुलिस बंधक बनाए गए दूल्हे व बारातियों को थाने लेकर पहुंची। दोनो पक्षो में घंटो बातचीत चली लेकिन मामला नहीं सुलझा। आखिरकार दूल्हा पक्ष द्वारा सगाई सहित अन्य रस्मो पर लड़की पक्ष द्वारा दिया गया सामान व खर्च लौटाया गया । तथा बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौटी।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال