बुलंदशहर। तेज रफ्तार बोलेरो होटल में घुसी, होटल को किया विध्वस्त, चार घायल


रिपो० जोगेंद्र सहाय सागर

बुलंदशहर। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मूड़ा खेड़ा चौराहे के निकट अनियंत्रित बोलेरो होटल में घुस गई। हादसे में 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वाहन को छोड़कर चालक फरार हो गया, पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है 

बता दे कि खुर्जा नगर क्षेत्र के मूड़ा खेड़ा चौराहे के निकट मूड़ा खेड़ा निवासी सगीर गाजी का जीटी रोड पर होटल है। जिसमें अफसान, रहमान निवासीगण खुर्जा और चमन निवासी हापुड़ सगीर गाजी के होटल पर कार्य करते हैं। सोमवार रात तेज गति से आ रही एक बोलेरो कार होटल में घुस गई। हादसे में होटल संचालक सहित चारों लोग घायल हो गए। 

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। उधर, दुर्घटना के बाद वाहन को छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال