बुलंदशहर। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने चलाया समाजवादी झंडा लगाओ अभियान

 

रिपो० रिशू कुमार

पहासू। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड अनीस राजा के आदेश अनुसार सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे समाजवादी झंडा अभियान के तहत बुलन्दशहर में जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड यश कौशिक द्वारा जनपद के सातों विधान सभा क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के घर झंडा लगा कर अभियान को गति प्रदान की जा रही है। 

यश कौशिक जिला अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड का कहना है कि जनपद बुलन्दशहर में प्रत्येक कार्यकर्ता के घर समाजवादी पार्टी का झंडा लगाने की जिम्मेदारी को पूर्ण रूप से निभाया जा रहा है और दृढ़ निश्चय लिया है कि इस बार 2022 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी लगन और निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है ।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال