बुलंदशहर। RLD नेता हाजी युनिस के काफिले पर हुआ हमला में, एक की मौत चार गम्भीर रूप से घायल, 6 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज, एसएसपी ने किया पांच लोगो पर 25 - 25 हजार रूपए का इनाम घोषित - जानिए पूरा मामला

 

ब्यूरो ललित चौधरी

रविवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस के काफिले पर गोलीबारी की गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। वे मौजूदा ब्लॉक प्रमुख के पति भी हैं। कोतवाली देहात के अंतर्गत गांव भाईपुरा से एक शादी समारोह से शामिल होकर लौट रहे थे, तभी उनके काफिले हमला कर दिया। जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यूनुस ने उनके काफिले पर हमला करने की साजिश रचने के आरोप में छह लोगों को नामज़द किया है, जिसमें उनके चार भतीजे शामिल हैं। उनका आरोप है कि उन्होंने आठ से 10 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर हमला किया।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अपनी शिकायत में यूनुस ने कहा कि उनके भतीजों अनस, दानिश, ज़ैद और असद ने अपने दोस्त, नवेद व हारिस के साथ मिलकर हमले की साजिश रची। उन्होंने आरोप लगाया कि वह अपने बड़े भाई हाजी अलीम और उनकी पत्नी रिहाना की हत्या का मुकदमा लड़ रहे हैं, जिसमें उनके भतीजों की संलिप्तता है।

आरोपी दानिश, ज़ैद,असद, नवेद और हारिस समेत पांचों आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। एसएसपी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए अब इन सभी आरोपियों पर इनाम घोषित कर दिया है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वहीं, पुलिस की कई टीमें सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है। 

25-25 हजार रुपए के इनामी आरोपी

1. दानिश पुत्र हाजी अलीम निवासी मौ0-मिर्चीटोला थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर,  

2. ज़ैद हाजी अलीम निवासी उपरोक्त, 

3. असद पुत्र हाजी अलीम निवासी उपरोक्त, 

4. नवेद पुत्र मौ0 शरीफ ठेकेदार निवासी मौ0 शेख सराय थाना कोतवाली नगर बुलन्दशहर, 

5. हारिस पुत्र काजिम अली निवासी शाहनगर थाना अगौता बुलन्दशहर, वर्तमान डी-82 अल्फा 1 ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال