बुलंदशहर। पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह ने अपने समर्थकों संग राष्ट्रीय लोक दल (RLD) मे हुए शामिल

 

रिपो० रिशू कुमार

बुलन्दशहर। जहांगीराबाद क्षेत्र से दो बार रहे बसपा से पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह, ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में अपने सैकड़ों समर्थकों के संग राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ली। 

विधायक संग सदस्यता ग्रहण करने वालों के नाम बसपा नेता व दो बार के पूर्व विधायक चौधरी गजेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत जी के दिल्ली स्थित आवास पर सैकड़ों समर्थक व जन-प्रतिनिधियों व बसपा के संगठन पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय लोक दल द्वारा किसानों नौजवानों मजदूर व्यापारियों के हित में लड़ी जा रही लड़ाई की नीतियों से प्रभावित होकर राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हो कर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। 

पूर्व विधायक चौधरी गजेंद्र सिंह ने बीस वर्षों तक जनपद बुलन्दशहर में बसपा के नेतृत्व में दो बार विधायक रहते हुए जनपद के साथ-साथ प्रदेश में सेवा करने का काम किया। 

राष्ट्रीय लोक दल में चौधरी गजेंद्र सिंह के साथ ये लोग भी हुए शामिल -

चौधरी गजेंद्र सिंह के साथ में राष्ट्रीय लोकदल ने शामिल होने वालों में पूर्व ब्लाक प्रमुख पति अनूपशहर प्रदीप राघव, पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी धर्मपाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति बुलंदशहर जगदीश गिरी, जिला कोषाध्यक्ष बसपा बुलन्दशहर ज्ञानेंद्र सिंह राघव पूर्व जिला महासचिव बसपा बुलन्दशहर, अशोक मावी चेयरमैन पद प्रत्याशी, इरफान अहमद उर्फ गुड्डू पूर्व चेयरमैन पद प्रत्याशी औरंगाबाद बसपा, जाहिद सैफी पूर्व जिला पंचायत सदस्य व जिला सचिव बसपा बुलंदशहर लाला प्रधान पूर्व जिला पंचायत सदस्य लियाकत अली पूर्व जिला पंचायत पद प्रत्याशी चौधरी योगेंद्र उर्फ मिंटू राजकुमार चौधरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बसपा अनूपशहर , प्रधान गंगावास कुमार पाल सिंह चौधरी, हरचंदपुर पूर्व प्रधान सुभाष प्रधान, पूर्व जिला पंचायत पद प्रत्याशी सुभाष चौधरी ,पूर्व प्रधान जलीलपुर हाजी मंजू, युवा नेता निशांत चौधरी, हिमांशु चौधरी, राहुल चौधरी ,क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक कुशवाहा, चौधरी श्रीपाल सिंह ,पूर्व कोषाध्यक्ष विधानसभा क्षेत्र अनूपशहर विनोद अत्री आदि  सैकड़ों समर्थकों सहित सदस्यता रालोद की ग्रहण की।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال