बुलंदशहर। पूर्व बसपा विधायक ने थामा राष्ट्रीय लोक दल RLD का दामन

 

ब्यूरो ललित चौधरी

बुलंदशहर। जिले की शिकारपुर सुरक्षित सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर विधायक रह चुके वासुदेव सिंह बाबा ने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का दामन थाम लिया है।

पूर्व विधायक ने शनिवार को बताया कि उन्होंने दिल्ली जाकर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के समक्ष समर्थकों के साथ रालोद की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

उन्होने आरोप लगाया कि बसपा अपने मिशन से भटकती प्रतीत हो रही है। वासुदेव बाबा वर्ष 2007 में बसपा के टिकट पर शिकारपुर सुरक्षित से विधानसभा का चुनाव जीते थे। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले जिले में बसपा को यह तीसरा झटका है।

इससे पहले अनूपशहर सीट से दो बार विधायक रहे चौधरी गजेंद्र सिंह और बुलंदशहर सीट से 2020 के उपचुनाव में बसपा के प्रत्याशी रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख हाजी यूनुस भी बीते सप्ताह बसपा से त्यागपत्र देकर रालोद में शामिल हो चुके हैं। हाजी यूनुस के बड़े भाई हाजी अलीम बुलंदशहर सीट से बसपा के टिकट पर दो बार विधायक चुने जा चुके हैं।

वासुदेव सिंह बाबा ने करीब 200 समर्थकों के साथ रालोद मे हुए शामिल

राष्ट्रीय लोकदल के कार्यालय वसंत कुंज नई दिल्ली पर अरुण चौधरी जिलाध्यक्ष बुलंदशहर व हुकम सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल एससी एसटी प्रकोष्ठ के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक व आजाद समाज पार्टी के मेरठ सहारनपुर व मुरादाबाद मंडल के प्रभारी रहे वासुदेव सिंह बाबा ने आजाद समाज पार्टी छोड़कर अपने करीब 200 समर्थकों के साथ चौधरी जयंत सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल के समक्ष राष्ट्रीय लोकदल में विश्वास जताते हुए राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। 

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال