बुलंदशहर। कलेक्ट्रेट गेट पर तीसरे दिन भी जारी किसानों का धरना

 

रिपो० रिशू कुमार

बुलन्दशहर। किसानों की मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के नेतृत्व में दस सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। 

जानकारी के अनुसार दिनांक 23 दिसम्बर से शुरू हुए भारतीय किसान यूनियन भानु के धरना का तीसरा दिन है जोकि कुलदीप गुड्डू प्रदेश महामंत्री भारतीय किसान यूनियन भानु के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट गेट पर चल रहा है प्रदेश महामंत्री ने कहाँ कि जब तक भारतीय किसान यूनियन भानू की मांगे पूरी नहीं की जाएगी जब तक लगातार धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के आदेश के अनुसार पूरे उत्तर प्रदेश में धरना प्रदर्शन चल रहे है जोकि मांगे नहीं मानने तक चलते रहेंगे भारतीय किसान यूनियन भानु की मुख्य मांग किसान आयोग का गठन सम्पूर्ण कर्ज माफी, इत्यादि दस मांगे है। 

इस मौके पर अशोक कुमार शर्मा मेरठ मंडल प्रभारी, रविंद्र कुमार शर्मा एडवोकेट राष्ट्रीय प्रवक्ता, जिला सचिव जितेंद्र चाहर, इंद्रेश ठाकुर तहसील अध्यक्ष बुलंदशहर, मिली चौहान जिला अध्यक्ष, गुलशमा चौधरी जिला उपाध्यक्ष, हिना किन्नर, उमर हाशमी, नदीम चौधरी, साजिद खान, मुशीर हाशमी, सपना बंसल, पूर्वी बंसल, जिया खान, इस्माइल हाशमी, शाहरुख चौधरी, अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال