बुलंदशहर। कांग्रेस ने नगर में निकाली महिला शक्ति यात्रा

 

रिपो० रिशू कुमार

शिकारपुर। कांग्रेस के रेखा शर्मा अजनारा, के नेतृत्व में शिकारपुर विधानसभा के कस्बा शिकारपुर में अनाज मण्डी से शुरू हुई जो खुर्जा अड्डा, छोटा बाजार, बड़ा बाजार, चेनपुरा चौराहे से बापस छोटा बाजार, बड़ा बाजार, खुर्जा अड्डा, व अनाज मण्डी पर सम्पन्न हुई महिला शक्ति यात्रा निकाली गई 

यात्रा में सैकड़ों महिलाएं लड़की हूं लड़ सकती हूं प्रियंका नहीं यह आंधी है दूसरी इंदिरा गांधी है बदलाव की आंधी, प्रियंका गांधी उम्मीद की आंधी, प्रियंका गांधी आदि नारे लगाते हुए पूरे जोश में यात्रा में चल रही थी। 

अनाज मण्डी पर महिला शक्ति यात्रा के समापन के अवसर पर रेखा शर्मा अजनारा, ने कहा कि प्रियंका गांधी महिलाओं को सशक्त करने के लिए बहुत सारी प्रतिज्ञा ले कर आई है प्रियंका गांधी चाहती हैं की महिलाओं की देश की नीतियां बनाने में बराबर की भागीदारी हो जो लोग महिलाओं को अबला नारी समझते हैं उनकी धारणा को खत्म करके महिला शक्ति की पहचान बनाने के लिए प्रियंका गांधी महिलाओं को टिकटों में 40% का आरक्षण बसों में मुफ्त यात्रा और प्रतिवर्ष तीन सिलेंडर मुफ्त महिला व्यवसायी के लिए कर में छूट सस्ती दरों पर ऋण की व्यवस्था महिलाओं के लिए हर क्षेत्र में प्रियंका गांधी ने महिलाओं को स्वाभिमानी बनाने के लिए प्रतिज्ञा जारी की हैं। 

ऐसा नहीं है कि सिर्फ महिलाओं के लिए ही प्रियंका गांधी प्रतिज्ञा लाई है किसानों के लिए कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ, गेहूं और धान के रेट 2500 रुपए कुंटल, गन्ने का मूल्य 400 रूपये कुंटल कोविड-19 के दौरान का बिजली बिल माफ नौजवानों के लिए भी प्रियंका गांधी, ने बीस लाख प्रति वर्ष रोजगार देने की प्रतिज्ञा जारी की है। 

प्रियंका गांधी ने छात्राओं के लिए छात्राओं को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी इंटरमीडिएट छात्राओं को स्मार्टफोन देने की घोषणा की है, आज महिलाओं युवाओं और किसानों में प्रियंका गांधी, के प्रति विशेष आकर्षण है, और 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी ।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال