बुलंदशहर। संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति के पैर में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी

 

रिपो० राजेश शर्मा

बुलंदशहर। खुर्जा में संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी पुलिस को मामले में तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है।

अलीगढ़ जनपद के थाना चंडौस क्षेत्र के गांव किनवा निवासी देवेंद्र अपनी पत्नी के साथ जंक्शन मार्ग पर गांव टेना के निकट रहता है और वहीं उसका चाय का खोखा है। रविवार रात संदिग्ध परिस्थिति में उसके पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। जिसके बाद स्वजनों ने पुलिस को सूचित किया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालांकि मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है। कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार सिंह का कहना है कि प्रथमष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال