जनविश्वास यात्रा में BJP नेता पर हमला : बुलंदशहर में भाजपा विधायक पर हमले का आरोप, गाड़ी के शीशे टूटे , तीन कार्यकर्ता घायल

 

ब्यूरो ललित चौधरी

बुलंदशहर। भाजपा की जनविश्वास यात्रा में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गया। 25 दिसंबर को कार्यकर्ता भिड़ गए थे, 26 दिसंबर की रात बुलंदशहर जिले में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे एक नेता पर हमला हो गया।

इसका आरोप भाजपा विधायक पर लगा है, विधायक के पीआरओ के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।

जानकारी के अनुसार बुलंदशहर जिले में स्याना विधानसभा क्षेत्र के गांव ईलना में रविवार रात करीब 9 बजे भाजपा की जनविश्वास यात्रा निकाली जा रही थी। इसमें स्याना विधायक देवेंद्र लोधी मौजूद थे, वहीं चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे चित्सौना गांव के राजपाल सिंह लोधी अपनी पत्नी व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ शामिल थे। 

राजपाल सिंह का आरोप है कि विधायक ने उनके काफिले पर हमला बुलवा दिया. राजपाल सिंह को चोटें आई हैं। उनकी गाड़ी के शीशे भी फोड़ दिए गए. इस घटनाक्रम से जुड़ी तीन वीडियो सामने आई हैं। एक वीडियो में कुछ युवक गाली-गलौज करते हुए कार में बैठे राजपाल सिंह को बाहर खींच रहे हैं. दूसरी वीडियो में वह उनके साथ मारपीट कर रहे हैं और तीसरी वीडियो में उनकी गाड़ी पर हमला बोला जा रहा है। 

विधायक पीआरओ के खिलाफ तहरीर दी

राजपाल सिंह का आरोप है कि विधायक ने हमला कराया है. इसमें तीन लोगों को चोटें आई हैं, उन्होंने वहां से भागकर अपनी जान बचाई है. राजपाल सिंह ने विधायक के पीआरओ के खिलाफ हमले की तहरीर थाना औरंगाबाद पर दी है। हालांकि अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया है।

गाजियाबाद में हुई थी गाली-गलौज

25 दिसंबर को गाजियाबाद में भाजपा की जनविश्वास यात्रा निकाली गई, इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा समेत कई मंत्री शामिल हुए। सीएम के आने से ठीक पहले यहां कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। खूब गाली-गलौज हुई, इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال