अलीगढ़ में सपाइयों ने फूंका अमित शाह का पुतला, दिखाए काले झंडे

 

डेस्क समाचार दर्पण लाइव

अलीगढ़ : सपाइयों ने गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। सपाइयों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अमित शाह गो बैक के नारे लगाए। कई सपा पदाधिकारियों को उनके घर पर ही हिरासत में ले लिया गया था। जिससे कार्यकर्ताओं में रोष था।

गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तालानगरी जन विश्वास यात्रा को संबोधित करने पहुंचे। उनके विरोध में युवजन सभा जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी, यूथ बिग्रेड जिला अध्यक्ष संजय शर्मा महानगर अध्यक्ष आमिर आबिद के नेतृत्व में भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रामघाट रोड पर उमराव वाटिका के सामने सरकार के खिलाफ नारेबाजी लगे। वह तालानगरी की तरफ जाने लगे तो पुलिस ने रोका इस पर कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर सड़क पर ही बैठ गए तो पुलिस ने गिरफ्तार कर स्टेडियम ले आयी। वहां महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी और महानगर महासचिव मनोज यादव अपनी टीम के साथ पहुंच कर गए सभी को छुड़ा ले गए। वहीं दूसरी ओर सपा कार्यालय पर लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष पंकज यादव के नेतृत्व में भी प्रदर्शन किया गया।

इस मौके पर महासचिव रवि सैनी, इसरार सोलंकी, राकेश यादव, धारा सिंह सूर्यवंशी, मोहसिन मेवाती, आरिफ सिद्क्की, आरती, रजनेश यादव, सचिन गौतम, तिलक सिंह यादव, नाजिम खान, गौरव यादव, सचिन डायमंड, पिंटू, नितिन, मोहित महाजन, अजय आदि मौजूद रहे।।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال