अलीगढ़ / बुलंदशहर। दूल्हे की हाथ की उंगली कटी देख दुल्हन ने शादी से किया इंकार - जानिए पूरा मामला

 

ब्यूरो ललित चौधरी

छर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुलंदशहर से आई बरात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा। हुआ यूं कि कन्यादान पर दूल्हे की कटी उंगलियां देखकर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया।

अलीगढ़ में थाना छर्रा क्षेत्र के एक गांव सिरौली निवासी एक युवती की शादी गांव सालाबाद थाना छतारी (बुलंदशहर) निवासी युवक के साथ तय हुई थी। 

सोमवार को बरात गांव पहुंची। भांवर के बाद हाथों में हल्दी की रस्म के समय दूल्हे के हाथ की अंगुली कटी देख दुल्हन ने हंगामा काटते हुए शादी करने से इंकार कर दिया। युवती पक्ष के लोगों ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए दूल्हे समेत उसके परिवार वालों को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया।

सूचना पर मंगलवार की सुबह पुलिस गांव पहुंची। दुल्हन ने बताया कि दूल्हे ने अंगुली कटे होने की जानकारी नहीं दी थी। बरात आने के बाद भी रुमाल से हाथ को ढक रखा था। वहीं दूल्हे का कहना था कि युवती व उसके परिवार को अंगुली कटी होने की जानकारी पहले से थी, बाद में ग्राम प्रधान की मौजूदगी में समझौता हो गया। दूल्हे पक्ष ने 12 हजार रुपये वापस किए। इसके बाद बरात लौट गई। फिर भी बरात को वापस कर दिया। 

कोतवाली निरीक्षक प्रमोद कुमार मलिक के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच रुपयों का लेन-देन कराकर बरात को वापस कर दिया गया है।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال