अलीगढ़। योगी सरकार कर रही है मजाक और जनता का उत्पीड़न - रंजीत चौधरी

 

रिपो० सुबेश शर्मा

अलीगढ़। समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक का नाइट कर्फ्यू का तानाशाही फरमान का विरोध किया और कहा कि अलीगढ़ प्रशासन ने अलीगढ़ नुमाइश में व्यापारियों से टेंडर, दुकान, स्टॉल, के नाम पर मोटी रकम ले ली है, अब रात में लगने वाली नुमाइश को बन्द करवाया जायेगा या नाइट कर्फ्यू की धज्जियां उड़ेंगीं ? 

क्या रात को 11 बजे के बाद वहाँ जनता को गिरफ्तार किया जाएगा ? अगर नुमाइश बन्द होती है तो व्यपारियों के नुकसान की जिम्मेदारी कौन लेगा ? क्या ये कोरोना सिर्फ विपक्ष और गरीब, किसान, नोजवान, व्यापारी के लिए ही रहेगा, भाजपा के नेताओं के लिए नहीं ? रंजीत चौधरी ने 30 दिसम्बर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का अलीगढ़ रैली कार्यक्रम का विरोध करने का ऐलान भी कर दिया है। 

यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि भाजपा की रैली में हजारों की संख्या में भीड़ आयेगी क्या तब कोरोना का डर नहीं रहेगा। ये 2022 के चुनाव में अपनी हार के डर से कोरोना का षडयंत्र रचना चाहते हैं लेकिन ये तानाशाही और जनता का उत्पीड़न करने वाली सरकार ये समझ ले कि भाजपा सरकार के उल्टे दिन शुरू हो गए हैं ये कुछ भी षडयंत्र रच लें अब जनता ने मन बना लिया है 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال