अलीगढ़। राजा महेन्द्र प्रताप को भारत रत्न दे सरकार: रंजीत चौधरी

 

रिपो० सुबेश शर्मा

अलीगढ़: आज़ाद हिन्द सरकार के प्रथम राष्ट्रपति मुरसान नरेश आर्यन पेशवा महान स्वतंत्रता संग्राम सैनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह जी की जयंती पर  समाजवादी युवजन सभा और यूथ बिग्रेड ने तस्वीर महल चौराहे स्थित राजा महेंद्र प्रताप सिंह पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और राजा महेन्द्र प्रताप सिंह को  भारत रत्न देने की माँग को लेकर राष्ट्रपति महोदय के नाम एसीएम सेकंड को ज्ञापन सौंपा।

यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि भाजपा चुनावी फायदे के लिए महापुरुषों का दिखावे का सम्मान करती है प्रधानमंत्री मोदी के अलीगढ़ में यूनिवर्सिटी की घोषणा कार्यक्रम में राजा साहब के परिवार को मंच पर जगह भी नहीं दी गई। भाजपा का दोगलापन दर्शाता है।


युवजन सभा जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी ने कहा कि अगर भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी राजा महेंद्र प्रताप सिंह के प्रति आस्था रखते हैं तो भारत सरकार तत्काल स्वतंत्रता सेनानी राजा महेन्द्र प्रताप सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा करे। राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा की विचारधारा का जीवनभर पुरजोर विरोध किया, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को मथुरा से सांसद का चुनाव हराया, अलीगढ़ में भी जनसंघ के खिलाफ चुनाव लड़े। 

भाजपा की सरकार की सच्चाई ये है कि उनके पैतृक गाँव मुरसान में उनकी मूर्ति व केसी घाट वृंदावन में उनकी समाधि का बहुत बुरा हाल है। 1907 में उनके द्वारा बनाये गए गुरुकुल विश्वविद्यालय वृंदावन की दर्जनों एकड़ ज़मीन पर और अलीगढ़ में दर्जनों एकड़ जमीन पर लोगों ने अवैध कब्ज़ा कर रखा है। 

ज्ञापन कार्यक्रम में जिलाउपाध्यक्ष रत्नाकर पांडे, युवजन सभा महानगर अध्यक्ष आमिर आबिद, जिला महासचिव रवि सैनी, चिन्टू चौधरी, राजा जाट, यतेंद्र, जीतू, रजनीश यादव, तिलक सिंह, गौरव यादव, धीरज, हम्माद पठान, निखिल, मयंक, राहुल, पवन चौधरी, सागर चौधरी, हरीश चौधरी, धर्मेंद्र, आबिद चौधरी, सचिन गौतम, छत्रपाल, नदीम, मुकेश कुमार, दुर्गेश यादव, रोहन वार्ष्णेय, अनिल, आशीष, सचिन, मनोज, राजा आदि दर्जनों साथी मौजूद रहे।।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال