अलीगढ़ | चलते टेम्पो में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल

डेस्क समाचार दर्पण लाइव

अलीगढ़ : रोरावर थाना क्षेत्र के खैर रोड पर शुकवार को चलते टेंपो में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया।

बता दें कि सारैसाल इलाके की एक युवती शहर के ही एक कालेज से बीएड की पढ़ाई कर रही है। बीते शुक्रवार की सुबह छात्रा टेंपो में बैठकर कालेज जा रही थी। पुलिस के अनुसार इसी बीच पहले से ही टेपो में बैठे एक युवक ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी थी। मनचलों की हरकत से दहशत में आई छात्रा ने चलते टेंपो से छलांग लगा दी थी। वारदात के बाद आरोपी टेंपो छोड़कर मौके से भाग गए थे। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। सीओ प्रथम राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपनी पहचान राकेश और रामू निवासी नादा के रूप में दी है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। वहीं छात्रा की हालात खतरे से बाहर है।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال