अलीगढ़ | आज जिले में घूमेगी भाजपा की जनविश्वास यात्रा, डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा रहेंगे मौजूद

डेस्क समाचार दर्पण लाइव

मथुरा में रविवार को भाजपा की जन विश्वास यात्रा का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुभारंभ किए जाने के बाद देर रात यह यात्रा अलीगढ़ पहुंची। खैर बाईपास स्थित कलावती पैलेस में विश्राम किया। आज डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के सानिध्य में यात्रा अलीगढ़ में भ्रमण करेगी।

हरदुआगंज और 12 नंबर नरौना में डिप्टी सीएम जनसभा को संबोधित करेंगे। वह यात्रा के साथ करीब पांच घंटे रहेंगे। जबकि महानगर में 43 स्थानों पर यात्रा के स्वागत की तैयारी की गई है। यात्रा में शामिल होने के लिए राज्य मंत्री चौ. उदयभान सिंह रविवार देर शामअलीगढ़ पहुंच गए, जबकि यात्रा के साथ एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, हाथरस सांसद राजवीर दिलेर सहित कई नेता मौजूद रहे।

देर शाम जन विश्वास यात्रा मथुरा से अलीगढ़ के लिए निकली। रात दस बजे के लगभग बेसवां में भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह, जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा, जिला महामंत्री पंकज पवार, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी आदि ने स्वागत किया। इगलास में यात्रा के साथ आए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का विधायक राजकुमार सहयोगी व वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश भारद्वाज और अन्य लोगों ने स्वागत किया। यहां श्रीकांत शर्मा ने कहा कि बिना भेदभाव के हमने काम किया है। सरकार निष्पक्ष रूप से काम कर रही है। 2022 में फिर से हमारी सरकार बनेगी।

खैर पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने फूलों की बारिश की। इसके बाद देर रात यात्रा लोधा होकर खैर बाईपास स्थित कलावती पैलेस पहुंची। यहां यात्रा ने रात्रि विश्राम किया। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि भाजपा की जन विश्वास यात्रा का सोमवार को जिले में भव्य स्वागत किया जाएगा। एमएलसी ठा. जयवीर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया।

युवा भाजपा नेता अभिमन्यु सिंह ने कहा कि हमारी सरकार की करनी और कथनी में अंतर नहीं है। भाजपा नेता सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस ने कहा कि व्यापारी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है। प्रदेश में अपराधियों को उनकी सही जगह पर पहुंचा दिया गया है। यात्रा में खैर विधायक अनूप प्रधान, राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी, रामसखी कठेरिया, शशी सिंह, गौरव शर्मा, विक्रम सिंह, सत्या सिंह, चौ. नत्थी सिंह आदि मौजूद रहे।


उप मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

- सुबह 09:55 बजे हवाई पट्टी धनीपुर आगमन।

- सुबह 10:00 बजे मंडल व राज्य विवि के अधिकारियों के साथ बैठक।

- सुबह 10:20 बजे यात्रा में शामिल होने के लिए प्रस्थान।

- सुबह 10:35 रघुनाथ पैलेस आगमन।

- दोपहर 3:00 बजे तक यात्रा के साथ।

-दोपहर 3.30 बजे धनीपुर हवाई पट्टी से आगरा के लिए प्रस्थान।

किसान कर सकतें हैं विरोध रविवार को नुमाइश के उद्घाटन में शामिल होने की सूचना पर किसानों ने साथा चीनी मिल का कोई कार्य न होने पर प्रभारी मंत्री सुरेश राणा नुमाइश में न घुसने का एलान किया था। किसानों का कहना है कि विरोध के चलते सुरेश राणा नुमाइश का उद्घाटन करने नहीं आए। ऐसे में आज निकाली जा रही जन विश्वास यात्रा का विरोध किसान कर सकते हैं। सूचना पर पुलिस व खुफियातंत्र अलर्ट हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال