बुलंदशहर। महिला के साथ मनचलों ने की छेड़छाड़ , बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी दफ्तर घेरा

 


ब्यूरो ललित चौधरी

बुलन्दशहर। नगर कोतवाली के पास हुई थी दो दिन पूर्व महिला से छेड़छाड़ और मारपीट की घटना जिसमे महिला से सरेआम छेड़छाड़ के विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसएसपी दफ्तर का घेराव किया।

बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शहर में मनचलों के हौसले बुलंद हो चुके हैं, दो दिन पूर्व नगर कोतवाली क्षेत्र के काली नदी रोड पर सब्जी लेकर घर लौट रही एक महिला से मनचलों छेड़छाड़़ की थी। मनचलों की गिरफ्तारी नहीं होने से खफा बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने एसएसपी दफ्तर का घिराव कर प्रदर्शन किया और मनचलों की गिरफ्तारी की मांग की।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال