बुलंदशहर। पुलिस ने समाजवादी पार्टी के आपत्तिजनक होर्डिंग्स को उतरवाया - जानिए होर्डिंग्स पर क्या आपत्तिजनक लिखा हुआ था

 

ब्यूरो ललित चौधरी

बुलंदशहर में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के आपत्तिजनक होर्डिंग्स को उतरवा दिया है, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में यह होर्डिंग्स लगाए थे। जिसकी भनक पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों को लगी तो उन्होंने तुरंत ही आपत्तिजनक होर्डिंग्स को हटवा दिया।

जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी ने बुलंदशहर में आपत्तिजनक होर्डिंग्स लगाए थे। जिन पर लिखा था कि जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन अब तो मोदी जी एयरपोट बेचेंगे कब, वहीं दूसरे होर्डिंग में लिखा था कि 2022 में अखिलेश यादव आएंगे, एयरपोर्ट को बचाएंगे। जैसे होर्डिंग्स शहर में लगाए थे। 

जिसके बारे में पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों को भनक लग गई। जिसके बाद मौके पर पहुंच कर अधिकारियों ने उक्त होर्डिंग्स को हटवा दिया। बुलंदशहर में जगह-जगह समाजवादी पार्टी युवजन सभा के पदाधिकारियों ने रात 2:00 बजे हार्डिंग लगाए थे। जिसके बाद पुलिस सक्रीय हो गई और चौराहे और तिराहे पर लगाए होर्डिंग्स को तुरंत ही हटवा दिया।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال