बुलंदशहर। यूपी की बेटियों को स्मार्ट फोन और स्कूटी देकर उन्हें सशक्त और शिक्षित : प्रियंका गांधी

 

रिपो० रिशू कुमार

बुलन्दशहर : जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक हर्ष जेटली गार्डन में हुई जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष स्वप्रिल शर्मा, व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी श्योपाल सिंह, व संचालन शकील अहमद, ने किया।

इस बैठक में सावित्री चौधरी प्रदेश अध्यक्ष आंगनबाड़ी ने अपने सैकड़ों महिलाओं के साथ कांग्रेस में ज्वाइन की सावित्री चौधरी, के अलावा डॉक्टर कहकशा सिमरन खान ठाकुर लता ने भी अपने सैकड़ों महिला साथियों के साथ प्रियंका की नीतियों से प्रभावित हो कर कांग्रेस ज्वाइन की और पीस पार्टी के सुजात अली, ने भी कांग्रेस ज्वाइन की इसके अलावा दर्जनों युवाओं संतोष गौतम, चन्द्र शेखर गौतम, सौरभ गौतम, गौरव, विजय गौतम, मनीष गौतम, नवीन कुमार, अमित कुमार, ने ज्वाइन की और 14 नवम्बर को राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी, के कार्यक्रम के बारे में विचार-विमर्श किया।

मुख्य अतिथि स्वप्रिल शर्मा, ने कहा कि महिलाओं को प्रियंका गांधी, ने स्वावलंबी बनाने के लिए और नीतियों में भागीदारी करने के लिए टिकटों में 40% आरक्षण का प्रावधान किया है इन्टर पास छात्राओं को स्मार्टफोन और स्नातक पास छात्राओं को स्कूटी देना महिलाओं को मुफ्त यात्रा प्रियंका गांधी, की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है उन्होंने यूपी की बेटियों को स्मार्ट फोन और स्कूटी देकर उन्हें सशक्त और शिक्षित बनाने के लिए प्रियंका गांधी, दृढ़ संकल्पित है।

प्रदेश सचिव डाक्टर शोएब, ने कहा कि प्रियंका गांधी न महिलाओं को दे रहे है 40 फीसदी की हिस्सेदारी अब है महिला नेतृत्व की बारी है जिलाध्यक्ष चौधरी श्योपाल सिंह, ने कहा कि कांग्रेस ने देश को पहली महिला प्रधानमंत्री दिया और उत्तर प्रदेश को पहली महिला मुख्यमंत्री दी और अब राजनीति में 40 % की हिस्सेदारी देकर एक बार फिर इतिहास रचा है महिलाओं की आवाज बुलन्द करेंगी हमारी प्रियंका दीदी, की प्रतिज्ञाएं प्रियंका गांधी, ने ठाना है। यूपी की हर महिला को झांसी की रानी जैसी बनाना है कांग्रेस ने लिया है ये ठान की यूपी की महिलाओं को देंगे राजनीति में मौका।

इस मौके पर शहर अध्यक्ष प्रशांत बाल्मीकि, पूर्व विधायक बंसी सिंह पाहाडिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, सैय्यद मुनीर अकबर प्रदेश उपाध्यक्ष उप्र कांग्रेस अल्प. विभाग, रेखा शर्मा अजनारा, सुशील चौधरी, राकेश भाटी, सैय्यद आबिद, कैफी फसल, हरिओम दुबे, संजय शर्मा, साजिद चौ., नाफे अन्सारी, महेश शास्त्री, देविंद्र शर्मा, रहमत अली, नितेश भारद्वाज, इजरायल गहलोत, दुष्यंत गुप्ता, मोइन खान, पंडित प्रमोद कौशिक, सुशील शर्मा, सैकड़ों कार्यकर्ता व लोगों मोजूद रहे ।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال