बुलंदशहर। कांग्रेस नहीं करेंगी किसी से गठबंधन : प्रियंका गांधी

 

रिपो० रिशू कुमार

बुलन्दशहर। कांग्रेस ने लक्ष्य 2022 के तहत यूपी के बुलन्दशहर में प्रतिज्ञा सम्मेलन का आगाज कर दिया बुलन्दशहर से शुरू हुई इस सियासी रणभेरी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, ने शिरकत की और पदाधिकारियों से सीधे बात की प्रियंका गांधी, ने रेम्प पर बुलन्दशहर, अलीगढ़, एटा, कासगज, आगरा, फिरोजाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत, समेत सभी 14 जिलों के कांग्रेस पदाधिकारियों ने एक-एक कर बात की।

प्रियंका गांधी, ने ग्राम पंचायत स्तर ही नहीं ब्लांक और जिला स्तर के पदाधिकारियों से बात की और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ लेवल की तैयारी को जानने की कोशिश की जहां कांग्रेस पदाधिकारियों ने युवा, महिला, किसान, और बेरोजगारी की गम्भीर समस्या को प्रियंका गांधी, के सामने रखा वहीं प्रियंका ने पदाधिकारियों की बात को बेहद गम्भीरता से सुना।

वहीं प्रियंका गांधी, ने कहा कि कांग्रेस यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में किसी से भी गठबंधन नहीं करेगी और अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी उन्होंने कहा कि आजादी का मतलब सत्ताधारी दल नहीं जान सकता जिस देश को अपनी बलिदान से नेहरू जी पटेल जी समेत तमाम क्रांतिकारियों ने दिलाई उसका मतलब सत्ताधारी दल भूल गया भाजपा को आजाद भारत की कमान बिना संघर्ष के मिली है ।

और नया पुराने
0 पाठक खबर पढ़ रहे

نموذج الاتصال